उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में खौफनाक मंजर: दरवाजा न खोलने पर पति ने खुद को लगाई आग, चीखता रहा- मुझे आज बचा लो कोई…

UP News: दीपावली की रात गाजियाबाद में एक हृदयविदारक घटना सामने आई। नंदग्राम थाना क्षेत्र के नूरनगर में रहने वाले युवक टिंकू कुमार ने पत्नी से विवाद के बाद खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। आग में झुलसने के बाद वह पड़ोसियों के दरवाजे पीटता रहा, लेकिन जब तक मदद पहुंची, तब तक वह गंभीर रूप से जल चुका था। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय टिंकू कुमार मूल रूप से गांव बहादुरपुर (थाना सरधना, मेरठ) का रहने वाला था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह पिछले कई सालों से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ नूरनगर में शिव डेयरी के पास किराए के मकान में रह रहा था।

क्या है पूरा मामला

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले डेढ़ महीने से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। टिंकू कई दिनों से घर से बाहर ही रह रहा था। दीपावली की रात करीब दो बजे वह शराब के नशे में पत्नी को मनाने घर पहुंचा, लेकिन पत्नी ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। गुस्से में टिंकू ने दरवाजे पर खड़े होकर पत्नी को धमकी दी कि अगर वह गेट नहीं खोलेगी, तो वह खुद को आग लगा लेगा। पास ही रखी बोतल में डीजल था, जिसे वह डराने के लिए लाया था। जब पत्नी ने फिर भी दरवाजा नहीं खोला, तो उसने अपने ऊपर डीजल डालकर माचिस जलाते ही खुद को आग के हवाले कर दिया।

दर्द से चीखता रहा

आग की लपटों में घिरा टिंकू दर्द से चीखते हुए सड़क की ओर भागा। वह मदद के लिए पड़ोसियों के दरवाजे पीटता रहा और चिल्लाया “मुझे आज बचा लो कोई…” आसपास के लोग बाहर निकले और कपड़े व मिट्टी डालकर किसी तरह आग बुझाई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान टिंकू की मौत हो गई।

CCTV से सच का चला पता

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पत्नी पर आग लगाने का आरोप लगाया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में टिंकू खुद डीजल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दिया। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है। डीसीपी सिटी धवन जायसवाल ने कहा, “यह आत्मदाह का मामला है। युवक शराब के नशे में था। CCTV से स्पष्ट है कि उसने खुद को आग लगाई थी।” दीपावली की खुशियों के बीच यह घटना पूरे इलाके को सन्न कर गई।

ये भी पढ़े:  दिल्ली का ‘दिल’ Connaught Place: जानिए क्यों रखा गया इसका ये शाही नाम

Shagun Chaurasia

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago