Tamannaah bhatia on intimate scene
Tamannaah bhatia on intimate scene : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में इंटीमेट सीन के बारे में अपने विचार साझा किए हैं. बाहुबली, लस्ट स्टोरीज और ओडेला जैसी फिल्मों के जरिए पहचान बनाने वाली तमन्ना भाटिया ने खुलासा किया कि फिल्मों में इंटीमेट सीन शूट करना कितना पेशेवर तरीके से कितना कठिन है, बावजूद इसके समाज में इसके प्रति जो धारणाएँ हैं, उन्हें लेकर वे काफी नाखुश हैं.
तमन्ना भाटिया ने कहा कि इंटीमेट सीन शूट करना किसी अन्य सीन की तरह ही होता है, जिसे पूरी तरह से कोरियोग्राफ किया जाता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के सीन को शूट करते वक्त सेट पर पूरी टीम मौजूद रहती है, जिसमें इंटीमेसी को-ऑर्डिनेटर, कैमरामैन, डायरेक्टर और बाकी क्रू सदस्य होते हैं. उनके मुताबिक, यह सीन उतने ही प्रोफेशनल होते हैं, जितना कोई डांस या एक्शन सीन.उन्होंने कहा कि ये सब एक कोरियोग्राफ किया गया होता है. अपना अनुभव साझा करते हुए वो कहती है कि मेरे लिए भी ये नया था, लेकिन अब मैं समझ चुकी हूं कि सेट पर सब कुछ पहले से तय होता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे एक कलाकार कॉफी का कप उठाकर उसे पीता है, वैसे ही इंटीमेट सीन भी पहले से पूरी तरह से डिसाइडेड और प्लान किए जाते हैं.
ये भी पढ़ें : क्या सच में थूक लगाने से पिंपल्स हो जाता है गायब? तमन्ना भाटिया के दावे पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय
तमन्ना ने इंटीमेट सीन के दौरान अपनी और को-एक्टर की कम्फर्ट लेवल पर भी बात की. उन्होंने कहा कि सेट पर इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी होती है कि अगर किसी को कोई समस्या हो या वह कंफर्टेबल महसूस न करें, तो उसको कंफर्टेबल किया जाए. यह पूरी प्रक्रिया इतनी व्यवस्थित होती है कि दोनों एक्टर्स अपनी मर्जी से अपनी भावनाओं को साझा कर सकते हैं, जिससे किसी को भी कोई असुविधा महसूस नहीं होती. तमन्ना ने यह भी कहा कि अब तक उन्होंने जो भी इंटीमेट सीन किए हैं, वे कभी भी इंटेंस नहीं लगे, क्योंकि ये सीन पहले से ही सामान्य बनाए जा चुके थे.
तमन्ना ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में इंटीमेट सीन को लेकर एक गलत मानसिकता बनी हुई है. उन्होंने फिल्म में एक्टर या एक्ट्रेस की आलोचना को लेकर भी अपने विचार साझा किए. जब लोग किसी चीज को समझ नहीं पाते, तो वे आपको शर्मिंदा और गिल्ट महसूस कराते हैं. हम लोगों ने अपनी सोच इतनी घटिया बना दी है कि जो एक बेहद पवित्र और मानवीय भावना है, उसे भी गंदी नजर से देखने लगे हैं. तमन्ना ने यह भी कहा कि समाज ने इस तरह की सोच को बढ़ावा दिया है कि यदि कोई कलाकार इंटीमेट सीन करता है, तो उसे गलत समझा जाता है, जबकि सच यह है कि यह किसी भी और कला के रूप की तरह ही है, जिसे एक पेशेवर तरीके से किया जाता है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…