Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav: बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जारी हुए नए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर सियासत लगातार जारी है। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से चुनाव आयोग से कई सवाल पूछे। वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम काटे जाने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने कैसे तय किया या मृत मतदाताओं, पलायन करने वालों को कैसे ढूंढा? साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से प्रक्रिया भी पूछी। उन्होंने कहा कि जब मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे थे तब आयोग ने उन लोगों को नोटिस दिया?
यही नहीं, तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने तंज कसते हुए कहा कि जब डॉगी बाबू और मोनालिसा का आवासीय प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है, तो फिर अंदाजा लगा सकते हैं, कि गहन पुनरीक्षण कितनी गहनता से हुआ है। साथ ही उन्होने कहा कि वोटर लिस्ट से कई लोगों का नाम कटा है, उन लोगों ने जानकारी भी साझा की है। ऐसे में चुनाव आयोग बूथ और कैटेगरी के हिसाब से वोटर लिस्ट जारी करे।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics : नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, जेडीयू को बताया बीजेपी का सेल
वहीं, इससे पहले भी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने चुनाव आयोग से ट्वीट कर 10 सवाल पूछे थे। अपने सवालों में नेता प्रतिपक्ष ने पूछा था कि 65 लाख मतदाताओं को मृत, स्थानांतरित या अनुपस्थित घोषित करने का आधार क्या है? क्या ऐसे लोगों का फिजिकल वेरिफिकेशन हुआ है? नियम के मुताबिक बीएलओ भौतिक सत्यापन के लिए तीन बार मतदाताओं के घर गए थे? मतदाताओं को उनका नाम काटने से पहले कोई नोटिस या सूचना दी गई थी? ऐसे कई सवाल हैं जो तेजस्वी यादव ने किए थे।
यह भी देखें: Sanatan Dharma Controversy : सनातन धर्म को लेकर यह क्या बोल गए एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड!
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…