2026-27 का बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
First Budget of India: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का आम बजट 2026-27 का बजट पेश करेंगी जो अब तक का 9वां बजट होगा। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि देश में बजट पेश करने की परंपरा कब, कैसे और किसने शुरू की थी।
भारत का पहला बजट आजादी के बाद नहीं, बल्कि ब्रिटिश शासन के दौरान पेश हुआ था। 7 अप्रैल 1860 को जेम्स विल्सन ने भारत का पहला बजट पेश किया था। वे एक स्कॉटिश अर्थशास्त्री थे। आजादी के बाद भारत का पहला सालाना बजट 28 फरवरी 1948 को पेश किया गया। इसे देश के पहले वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी ने संसद में रखा था।
लंबे समय तक बजट पेश करने का समय और तारीख तय रही। साल 1999 तक केंद्रीय बजट फरवरी के आखिरी कार्यदिवस पर शाम 5 बजे पेश किया जाता था। यह परंपरा ब्रिटिश काल से चली आ रही थी। साल 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान यह परंपरा बदली गई। तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बजट का समय बदलकर सुबह 11 बजे कर दिया। तब से बजट सुबह के समय ही पेश किया जाता है।
बजट भाषण की लंबाई भी हमेशा चर्चा में रही है। शब्दों के लिहाज से सबसे लंबा बजट भाषण डॉ मनमोहन सिंह ने दिया था। उन्होंने 1991 के बजट में 18,604 शब्द बोले थे। यह बजट आर्थिक सुधारों के लिए जाना जाता है। 2018 में अरुण जेटली का बजट भाषण भी लगभग इतने ही शब्दों का था। समय के पीरियड के मामले में रिकॉर्ड निर्मला सीतारमण के नाम है। उन्होंने 2020-21 के बजट में दो घंटे 42 मिनट तक भाषण दिया था। यह अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण माना जाता है।
निर्मला सीतारमण ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। 2024 में वे लगातार सात बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बनीं। 2026 का बजट उनके इस रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाएगा। हालांकि सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड अब भी मोरारजी देसाई के नाम है। उन्होंने 1962 से 1969 के बीच कुल 11 बजट पेश किए थे। सबसे छोटा बजट भाषण 1977 में दिया गया था। वित्त मंत्री हिरूभाई मुलजीभाई पटेल ने सिर्फ 800 शब्दों में बजट भाषण समाप्त कर दिया था।
ये भी पढ़ें: बजट स्पेशल 2026: देश का आम बजट कैसे तैयार होता है और संसद में पेश होने से पहले क्यों रखा जाता है ‘सीक्रेट’?
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…