दिल्ली एनसीआर में कोहरे के साथ फिर बढ़ी ठंड
Weather Update: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलता दिख रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे. इसके चलते जम्मू-कश्मीर लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 1 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. वहीं अगले कुछ हफ्तों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त और फिर 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है. महाराष्ट्र में अगले दो दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज सुबह मौसम आंशिक बादलों के साथ ठंडा रहेगा. सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है. दोपहर में मौसम थोड़ा खुला रहेगा, लेकिन शाम और रात को गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 06-08 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
यूपी में बदल रहा मौसम
यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी बारिश तो कभी कोहरा आफत बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक 1 फरवरी से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में काले बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. उसके बाद इसमें धीरे-धीरे थोड़ा उछाल आएगा.
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी को पश्चिमी यूपी में मौसम सामान्य होगा. वहीं पूर्वी यूपी के कई जिलों में आज 100 से 500 मीटर की दृश्यता वाला कोहरा नजर आएगा. इसके अलावा 1 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कई शहरों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 2 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे.
कहां-कहां रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक आज कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच के साथ आस पास के जिलों में कोहरा नजर आएगा. मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बदायूं, शाहजहांपुर, सीतापुर, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी, गोंडा, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली, झांसी, महोबा, कानपुर, बांदा और चित्रकूट में आसमान साफ होगा.
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…