News Top

अजित के निधन के चौथे दिन सुनेत्रा पवार ने ली डिप्टी CM पद की शपथ, बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उप-मुख्यमंत्री

Maharashtra Deputy CM Oath News:  एनसीपी नेता अजीत पवार के निधन के चौथे दिन उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के लोकभवन में डिप्टी CM पद की शपथ ले ली। इसके साथ ही वह महाराष्ट्र की पहली उप-मुख्यमंत्री बन गईं है। इससे पहले एनसीपी पार्टी की हुई बैठक में उन्हें एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने विधायक दल के नेता के लिए सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा था।

सुनेत्रा के शपथ ग्रहण में 'अजीत दादा अमर रहें' के नारे

लोक भवन में NCP विधायक दल की नेता और दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने के दौरान NCP नेताओं ने ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे लगाए।

प्रिया सुले भी नहीं पहुंची लोकभवन

सुप्रिया सुले भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोकभवन नहीं पहुंची हैं। शरद पवार भी इस समारोह का हिस्सा नहीं बने हैं। हालांकि, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे कार्यक्रम में मौजूद हैं। एनसीपी के नेता भी पहुंचे हैं।

शरद पवार से सुनेत्रा पवार नहीं मिलीं

महाराष्ट्र में होने वाले डिप्टी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह से पहले पवार परिवार के सूत्रों से बड़ी खबर सामने आ रही है. सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का अगला उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला केवल NCP (अजीत पवार गुट) के नेताओं ने लिया है और इस बारे में परिवार से कोई सलाह-मशविरा नहीं किया गया. परिवार का कहना है कि इतने बड़े फैसले से पहले उनसे कोई बात नहीं की गई, यह विवाद शनिवार को होने वाली विधायक दल की बैठक से ठीक पहले सामने आया है. जहां उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगनी तय मानी जा रही है, इतना ही नहीं सुनेत्रा पवार शरद पवार से बिना मिले ही मुंबई चली गई हैं. इससे साफ नजर आता है की पवार फॅमिली मे अभी भी सब कुछ ठीक नहीं है.

सीएम फडणवीस ने भी जताया समर्थन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नया बयान सामने आया है. फडणवीस ने कहा कि इस संबंध में जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह पूरी तरह एनसीपी का होगा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) उस फैसले का पुरजोर समर्थन करेगी।

खबर पर अपडेट जारी है...

ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR में फिर बदला मौसम, ठंड बढ़ने के बीच बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago