News Big

टैरिफ के बीच ट्रंप का भारत को ऑफर, वेनेजुएला से दोबारा शुरू हो सकता है तेल का आयात

US offers India venezuela oil: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारत को संकेत दिया है कि वह जल्द ही वेनेजुएला से तेल आयात शुरू कर सकता है। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य भारत को रूसी तेल के विकल्प के रूप में एक नया स्रोत प्रदान करना है। मालूम हो कि यूक्रेन युद्ध को रोकने को लेकर रूस के तेल बिक्री को घटाने के लिए ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। ऐसे में अब ट्रंप का ऑफर भारत के मुताबिक रहा तो वह वेनेजुएला से दोबारा तेल की खरीद शुरू कर सकता है।

वेनेजुएला का तेल कौन बेचेगा?

वॉशिंगटन ने नई दिल्ली से कहा कि वह रूसी सप्लाई में कमी की भरपाई के लिए वेनेजुएला से तेल खरीद फिर शुरू कर सकता है। यह कदम रूस के तेल निर्यात से होने वाली आय को सीमित करने की अमेरिकी रणनीति का हिस्सा है, जिससे यूक्रेन युद्ध को फंडिंग मिल रही है। सूत्रों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वेनेजुएला का तेल किसी निजी ट्रेडिंग कंपनियों के जरिए बेचा जाएगा या सीधे वहां की सरकारी तेल कंपनी के माध्यम से।

दिसंबर 2025 में रूस से तेल खरीद में आई गिरावट

ट्रंप के टैरिफ के चलते दिसंबर 2025 में भारत का रूसी तेल आयात पिछले दो साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया। इससे भारत के आयात में ओपेक देशों के तेल की हिस्सेदारी 11 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई। भारतीय रिफाइनरियों ने कमी पूरी करने के लिए मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका से तेल की खरीद बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें: आज शाम तक सुनेत्रा पवार ले सकती हैं महाराष्ट्र डिप्टी CM की शपथ, बारामती से मुंबई पहुंची

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago