मनोरंजन

जिस्म के बाजार से बॉलीवुड के पर्दों तक…बॉलीवुड की मशहूर राइटर शगुफ्ता रफीक को कितना जानते हैं आप

Shagufta rafique movies : बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे वो लम्हे, आवारापन, धोखा, राज, मर्डर 2 और जन्नत 2 की पटकथा लिखने वाली शगुफ्ता रफीक की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. इन फिल्मों में दमदार डायलॉग और इमोशनल स्क्रीनप्ले के पीछे शगुफ्ता की प्रतिभा छिपी है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी संघर्षों से भरी रही. महेश भट्ट ने उनकी टैलेंट को पहचाना और बॉलीवुड में एंट्री दी, जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में लिखीं.

कौन है शगुफ्ता रफीक

शगुफ्ता रफीक की कहानी गरीबी, अनजान जड़ों और कठिनाइयों से शुरू होती है. उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस अनवरी बेगम ने पाला-पोसा, लेकिन उनके बायोलॉजिकल पैरेंट्स के बारे में आज तक कोई जानकारी नहीं है. कुछ लोग उन्हें अनवरी की नातिन बताते हैं, तो कुछ का कहना है कि वह सड़क पर मिली थीं. गरीबी के कारण मात्र 17 साल की उम्र में शगुफ्ता को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया गया. उन्होंने प्राइवेट पार्टियों में डांस करना शुरू किया, जहां माहौल वैश्यालय जैसा होता था. फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में शगुफ्ता ने खुलासा किया था कि इन पार्टियों में अमीर और शरीफ लोग भी दूसरी महिलाओं के साथ आते थे.

ये भी पढ़ें : Bads of Bollywood: शाहरुख खान के बेटे आर्यन की सीरीज का video out, फैंस बोले…

शगुफ्ता ने बताया कि उस दौर में उन्हें एक रात के बदले 3000 रुपये मिलते थे. बाद में किसी की सलाह पर वह दुबई चली गईं और बार डांसर बन गईं. दुबई के बार में वह पुरुषों को एंटरटेन करतीं, जहां गाना-बजाना और डांस उनका काम था. यहीं उनकी पहली मोहब्बत हुई एक 45 साल के व्यक्ति से, जिसने उनके डांस पर पैसों की बारिश की थी. दोनों के बीच रिश्ता आगे बढ़ा, लेकिन यह शादी तक नहीं पहुंच सका.

बॉलीवुड की सफल राइटरों में शुमार

शगुफ्ता की जिंदगी में टर्निंग पॉइंट आया साल 2002 में, जब उनकी मुलाकात मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट से हुई. भट्ट ने उनकी लेखन प्रतिभा को पहचाना और मौका दिया. सबसे पहले उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म ‘कलयुग’ (2005) के लिए कुछ सीन्स लिखे. इसके बाद 2006 में वो लम्हे पूरी पटकथा लिखी, जो उनकी पहली बड़ी फिल्म बनी. फिर आवारापन, धोखा, राज, मर्डर 2, जन्नत 2 और आशिकी 2 जैसी फिल्मों में उन्होंने स्क्रीनप्ले, डायलॉग और यहां तक कि डायरेक्शन का काम भी संभाला. इन फिल्मों ने बॉलीवुड में उनकी जगह मजबूत की और लाखों दर्शकों को इमोशनल कहानियां दीं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

45 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

51 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago