karishma kapoor with husband
Karishma Kapoor EX Husband Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड व उद्योगपति संजय कपूर की 12 जून को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वो अभी सिर्फ 53 साल के थे। बताया जा रहा कि संजय इंग्लैंड के विंडसर में गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। खेल बीच में ही छोड़कर वो मैदान से बाहर आएं तभी दिल का दौड़ा पड़ा और उनकी मौत हो गई। इस खबर के आने के बाद करीना-सैफ और मलाइका करिश्मा से मिलने पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक खेल के दौरान एक मधुमक्खी संजय कपूर के गले में चली गई, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके चलते उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।संजय कपूर की मौत जिस तरह से हुई वो चर्चा का विषय बना हुआ है। उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। संजय ने पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी। साल 2003 में उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की। करिश्मा से उनके दो बच्चों समायरा (2005) और कियान (2011) हैं। 2016 में संजय और करिश्मा का तलाक हो गया। करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की।
संजय ने पहली शादी 1996 में लंदन में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी। नंदिता महतानी कभी रणबीर कपूर की क्रश हुआ करती थी। उनकी सगाई विद्युत जामवाल से हुई थी, जो बाद में टूट गई। उन्होंने डिनो मोरिया को भी डेट किया था। संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव दिल्ली की मॉडल थी। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अजारियस है।
संजय कपूर भारत के शीर्ष ऑटोमोटिव उद्योग के नेताओं में से एक थे। वे सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन (अब सोना कॉमस्टार) के अध्यक्ष थे। यह कंपनी उन्नत ऑटो तकनीक पर आधारित इलेक्ट्रिक वाहन और सिस्टम बनाती है। ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स जैसी प्रमुख वित्तीय संस्थाओं के अनुसार, संजय कपूर की कुल संपत्ति $1.15 से $1.2 बिलियन के बीच थी।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…