आम की गुठली से बनी क्या आपने ट्राई की ये टेस्टी रेसिपी, स्वाद ऐसा की मजा आ जाए

आम हर किसी को सबसे ज्यादा पसंद होता है। आम का मौसम आते ही हर कोई आम को अपने आहार में शामिल करने लगते हैं। पूरे साल आम का इंतजार करने के बाद जब आम आता है तो आप में से कई लोग इससे चटनी, आम पन्ना, आम रस, मैंगो शेक, आम की सब्जी बनाकर खाते हैं। ऐसे में पका हुआ आम की काफी सारी रेसिपी तो आपने जरूर ट्राई की होंगी लेकिन क्या आपने आम की गुटली खाई है। आम खाकर आप गुटलियां फेंक देते हैं। लेकिन ये गुटलियां खाने में स्वादिष्ट होती हैं और आपके शरीर को भी काफी फायदे पहुंचाती है आयुर्वेद में इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आइये आम की गुठली से बनाते है एक ऐसी रेसिपी जिसे खाकर आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आम की गुठली, जिसे आमतौर पर फेंक दिया जाता है, वास्तव में बहुत पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।

पहला स्टेप

सबसे पहले, ताजे आम की 4-5 गुठलियों को इकठ्ठा करें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें। फिर गुठलियों के आउटर लेयर को हटा दें और अंदर के मुलायम बीज को निकालें। इन गुठलियों को ताजे पानी में 2-3 घंटे के लिए भिगो दें और फिर नरम होने तक उबाल लें। उबालने के बाद बीजों की त्वचा को छील लें और उन्हें छोटे टुकड़ों में अपने हिसाब से काट लें।

दूसरा स्टेप

गैस ओन कर एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें और जीरा, हींग, और हल्दी डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें। अब इसमें टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर 4 से 5 मिनट तक पकाएं। फिर कटी हुई आम की गुठली के टुकड़े डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

तीसरा स्टेप

इसमें थोड़ा पानी डालकर ढक दें और हल्की आंच पर 10-12 मिनट तक पकाएं, दस मिनट बाद गुठली के टुकड़े पूरी तरह से नरम न हो जाएंगे साथ में मसाला भी गाढ़ा हो जाऐगा। इसके बाद स्वादानुसार नमक डालें और गरमा गरम परोसें। इस सब्जी को रोटी या चावल के साथ परोसने पर यह बेहद स्वादिष्ट लगती है और इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है। आप इसको स्टोर करके भी रख सकते हैं।

गुठली के फायदे

आम की गुठली आपके शरीर को डायबिटीज से बचाती है। ये आम सी दिखने वाली गुठली आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने, लिवर, हड्डी, स्किन, पेट के लिए फायदेमंद होती हैं। आम की गुठली (Mango Seed) में कई विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसे सुखाकर, उसका पाउडर बना सकते हैं, उसका बटर या ऑयल भी बना सकते हैं, जो आपको कई हैरान करने वाले फायदे पहुंचा सकता है। इस तरह आप आम की गुठली को फेंकने के बजाय इससे टेस्टी और हेल्दी सब्जी बनाकर आनंद लें सकते हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago