लाइफस्टाइल

How To Store Onions : प्याज जल्दी खराब क्यों होती है और इसे लंबे समय तक कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय

How To Store Onions : भारत में ज्यादातर घरों में प्याज खाना जरूरी माना जाता है। सलाद, सब्जी या दाल- हर चीज़ का स्वाद प्याज के बिना अधूरा लगता है। लेकिन अक्सर लोगों की परेशानी होती है कि प्याज जल्दी खराब हो जाती है या अंकुरित होने लगती है। ऐसे में सवाल है- प्याज को लंबे समय तक ताज़ा कैसे रखें? यहां जानिए आसान और भरोसेमंद तरीके।

प्याज को कितने दिन तक सही रखा जा सकता है?

अगर प्याज को सही तरीके से स्टोर किया जाए, तो यह कई हफ्तों तक खराब नहीं होती। इसके लिए सबसे जरूरी है सही जगह और सही तरीके से स्टोर करना।

1. प्याज को सूखी, ठंडी और हवादार जगह पर रखें

प्याज में हवा लगती रहनी चाहिए।

  • प्याज को ऐसे स्थान पर रखें जहां ना ज्यादा गर्मी हो और ना ही नमी।
  • प्याज को खुले टोकरे, जालीदार बैग या जूट के बैग में रखें।
    इससे प्याज ताज़ा रहती है और जल्दी सड़ती नहीं।

2. प्याज और आलू को साथ न रखें

यह सबसे आम गलती है।

  • आलू नमी छोड़ता है और गैस भी निकलती है, इससे प्याज जल्दी खराब और नरम होने लगती है।
  • प्याज और आलू को हमेशा अलग-अलग रखें।

3. प्याज का छिलका न उतारें

बहुत लोग प्याज का बाहरी छिलका पहले ही उतार देते हैं, जिससे प्याज जल्दी खराब हो जाती है।

  • प्याज का सूखा छिलका उसे नमी और बैक्टीरिया से बचाता है।
  • छिलका तभी उतारें जब प्याज का इस्तेमाल करने वाले हों।

4. प्याज को अंकुरित होने से ऐसे बचाएं

प्याज में अंकुर निकलने का मतलब है कि यह गलत जगह रखी गई है। अंकुरण रोकने के लिए—

  • प्याज को ठंडी और सूखी जगह रखें
  • प्लास्टिक बैग में न रखें
  • आलू, टमाटर, नींबू जैसी चीजों के पास न रखें
  • प्याज को जूट के बैग या कागज में स्टोर करें

नमी और गर्मी से प्याज जल्दी अंकुरित होती है, इसलिए इनसे बचाना सबसे जरूरी है।

प्याज को ताज़ा रखने का सबसे आसान तरीका

  • ठंडी, सूखी और हवादार जगह
  • छिलका ना उतारें
  • आलू से दूरी रखें
  • प्लास्टिक बैग में न रखें

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो प्याज कई दिनों तक ताज़ा और सही स्थिति में बनी रहेगी।

Kajal Sharma

Recent Posts

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

1 hour ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

2 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

2 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

2 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

2 hours ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

3 hours ago