पश्चिम बंगाल

ईंट लेकर निकले हुमायूं कबीर के समर्थक, बंगाल में बाबरी मस्जिद शिलान्यास का दावा

Babri Masjid Shilanyas Claim: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मस्जिद निर्माण को लेकर ऐसा ऐलान किया कि पूरा राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। कबीर का कहना है कि “दोपहर 12 बजे कुरान पढ़ा जाएगा और इसके बाद शिलान्यास कार्यक्रम शुरू होगा।” उनके समर्थक ईंट लेकर मौके की ओर निकल पड़े, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं।

हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने दावा किया कि जिला प्रशासन और पुलिस दोनों इस आयोजन में उनका “पूरा सहयोग” कर रहे हैं। उन्होंने मुर्शिदाबाद पुलिस और राज्य पुलिस का सार्वजनिक रूप से धन्यवाद भी किया। कबीर का यह स्टैंड TMC से उनके निलंबन के बाद नए राजनीतिक संकेत देता है और विपक्ष इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहा है।

BJP ने लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी नेता दिलीप घोष ने इस पूरे घटनाक्रम पर तीखा वार करते हुए कहा कि हुमायूं कबीर मुस्लिम वोट बैंक साधने के लिए विवाद पैदा कर रहे हैं। घोष के अनुसार, “राम मंदिर बन चुका है, अब बाबरी मस्जिद को पीछे छोड़ देना चाहिए।" उन्होंने आरोप लगाया कि TMC की आंतरिक लड़ाई के कारण ऐसी स्थितियां पैदा हो रही हैं।

दिलीप घोष ने यह भी तंज कसा कि कबीर कई दलों में घूमने के बाद अब फिर सुर्खियों में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर राजनीति ही करनी है तो नई पार्टी बनाकर मैदान में उतरें, लेकिन धर्म और भावनाओं का इस्तेमाल वोट के लिए न करें।”

मुर्शिदाबाद में बढ़ता तनाव

कबीर बार-बार दोहरा रहे हैं कि उनका कार्यक्रम कानूनी अनुमति के साथ हो रहा है। हालांकि क्षेत्र में राजनीतिक पारा तेजी से चढ़ रहा है। बाबरी मस्जिद का संदर्भ आते ही पूरा मामला और संवेदनशील हो गया है, और दोनों दलों के आमने-सामने आने से विवाद और भड़कने की आशंका बढ़ गई है।मुर्शिदाबाद में आज सबकी नजरें एक ही सवाल पर टिकी हैं, क्या यह धार्मिक आयोजन है या चुनावी रणनीति की शुरुआत?

ये भी पढ़े: रणवीर की ‘धुरंधर’ देख दीपिका हुईं भावुक, डेट नाइट से थिएटर तक पति पर बरसाई तारीफों की बारिश

Shagun Chaurasia

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago