Sudan
Sudan : सूडान के दक्षिण कोर्दोफान राज्य के कलोगी शहर में रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (RSF) ने एक किंडरगार्टन पर ड्रोन से हमला किया। इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 33 मासूम बच्चे शामिल हैं। डॉक्टरों के एक समूह ने यह जानकारी दी। पैरामेडिकल टीम जब मौके पर पहुंची तो उन्हें भी दूसरे हमले का सामना करना पड़ा।
हमले के बाद पूरे इलाके की संचार व्यवस्था बंद हो गई, जिससे सही संख्या पता नहीं चल पाई है। आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। यह हमला दो साल से चल रहे RSF और सूडानी सेना के बीच युद्ध का हिस्सा है, जो अब तेल-समृद्ध कोर्दोफान क्षेत्र में बढ़ गया है।
यूनिसेफ ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। संगठन के प्रतिनिधि शेल्डन येट ने कहा कि स्कूल में बच्चों की हत्या करना बेहद अमानवीय है और बच्चों को युद्ध का शिकार नहीं बनना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से तुरंत लड़ाई रोकने और मानवीय सहायता के लिए सुरक्षित रास्ता देने की अपील की।
कुछ हफ्तों में कोर्दोफान के अलग-अलग इलाकों में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। हाल ही में RSF ने अल-फाशेर शहर पर कब्जा किया था, जहां नागरिकों के खिलाफ गंभीर अत्याचार हुए।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर फिर गोलियों की गड़गड़ाहट, कई क्षेत्रों में फायरिंग
इससे पहले दक्षिण कोर्दोफान में सेना के हवाई हमले में 48 नागरिक मारे गए थे। संयुक्त राष्ट्र ने चेताया है कि क्षेत्र में हिंसा और भी बढ़ सकती है।
2023 से चल रहे इस संघर्ष में अब तक 40,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 1.2 करोड़ से अधिक लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। राहत संगठनों का कहना है कि असली आंकड़े इससे कहीं ज्यादा हो सकते हैं।
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…