Kite String Accident: कर्नाटक के हुबली में पतंग के मांझे की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला दोपहर का खाना खाने के लिए अपने घर जा रही थीं, तभी मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। गर्दन पर गंभीर चोट लगने से उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान विद्या गौड़र के रूप में हुई है। वह पेशे से लैब टेक्नीशियन थीं। यह हादसा हुबली के कारवार रोड पर सिद्धारूढ़ मठ के पास हुआ।
विद्या गौड़र स्कूटी से घर जा रही थीं। इसी दौरान पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाला मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। इससे उन्हें गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मांझे से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
घटना की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हुबली की डीसीपी श्रुति ने केएमसी-आरआई अस्पताल का दौरा किया और मामले से जुड़ी जानकारी ली। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए केएमसी-आरआई अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विद्या गौड़र की मौत गर्दन पर मांझे से लगी गंभीर चोट के कारण हुई।
ये भी पढ़ें: नॉर्थ कोरिया 40 पार की महिलाओं को चीन क्यों भेज रहा? पीछे की वजह चौंकाने वाली
Meta Data Privacy: फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी Meta को अमेरिका में बड़ा कानूनी…
Tibet Earthquake: चीन के तिब्बत में गुरुवार को 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भारत…
North Korea South Korea Tensions: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच दुश्मनी का एक…
Pregnancy Diet Tips: गर्भावस्था के दौरान खानपान को लेकर महिलाओं के मन में कई सवाल…
Rehan Vadra Art Exhibition: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की आर्ट…
Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग…