Tibet Earthquake: चीन के तिब्बत में गुरुवार को 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार रात करीब 8:03 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से 173 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई थी। फिलहाल भूकंप से जान-माल के नुकसान की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार रात करीब 10:33 बजे उत्तरी तिब्बत के नागचू क्षेत्र में आया। इसके झटके स्थानीय इलाके में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर था।
तिब्बत में यह भूकंप ऐसे समय आया है, जब कुछ हफ्ते पहले नेपाल-चीन सीमा के पहाड़ी इलाकों में भीषण बाढ़ और भूस्खलन हुआ था। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस आपदा में 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, जबकि हजारों लोग लापता हो गए थे। अगस्त के आखिर में नेपाल और चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की सीमा के पास ग्लेशियर ढहने से भूस्खलन और अचानक बाढ़ आई थी। इससे निचली घाटियों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। फिलहाल तिब्बत में आए ताजा भूकंप के प्रभाव से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
ये भी पढ़ें: नॉर्थ कोरिया 40 पार की महिलाओं को चीन क्यों भेज रहा? पीछे की वजह चौंकाने वाली
Meta Data Privacy: फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी Meta को अमेरिका में बड़ा कानूनी…
Kite String Accident: कर्नाटक के हुबली में पतंग के मांझे की चपेट में आने से…
North Korea South Korea Tensions: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच दुश्मनी का एक…
Pregnancy Diet Tips: गर्भावस्था के दौरान खानपान को लेकर महिलाओं के मन में कई सवाल…
Rehan Vadra Art Exhibition: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की आर्ट…
Gyanesh Kumar Impeachment: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग…