Weather Update
Weather Update : देश के कई हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिज़ाज बदलता नजर आ रहा है। एक ओर राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ राज्यों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर केरल में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
सितंबर के अंतिम सप्ताह में भी दिल्ली और एनसीआर में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, राजधानी में अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 28 से 30 सितंबर के बीच कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अभी मानसून की विदाई पूरी तरह नहीं हुई है, इसलिए इसके अंतिम चरण में राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है।
देश में मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस साल पश्चिमी राजस्थान से मानसून ने 15 सितंबर को ही विदाई शुरू कर दी, जो सामान्य तिथि 17 सितंबर से दो दिन पहले है। आमतौर पर मानसून की पूर्ण विदाई 15 अक्टूबर तक होती है। इसके बाद तापमान में गिरावट आती है और मध्य नवंबर तक ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगती है।
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने आज यूपी को ‘ग्रीन जोन’ में रखा है, यानी वहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में भी यहां जून जैसी गर्मी महसूस की जा रही है।
बिहार की बात करें तो वहां से भी मानसून विदा लेने की तैयारी में है। हालांकि, राज्य के कुछ जिलों में बारिश की गतिविधि देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने बिहार के लिए सतर्कता चेतावनी जारी की है।
देश के दक्षिणी हिस्से, खासतौर पर केरल में भारी बारिश का दौर जारी है। तिरुवनंतपुरम सहित कई जिलों में बारिश ने सामान्य जीवन को प्रभावित किया है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज सभी शैक्षणिक संस्थानों, जिनमें व्यावसायिक कॉलेज भी शामिल हैं, में अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि, पहले से तय सार्वजनिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार ठंड का मौसम सामान्य से पहले दस्तक दे सकता है। चूंकि 30 सितंबर से देशभर में मानसून की वापसी शुरू हो रही है और 15 अक्टूबर तक इसकी पूर्ण विदाई हो जाएगी, ऐसे में अक्टूबर के अंत से ही तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। नवंबर के महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरा और हल्की ठंड महसूस होने लगेगी, और गुलाबी सर्दी का अहसास शुरू हो जाएगा।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…