Cover Story Featured

जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपी पुलिस अधिकारी को मिला प्रमोशन

Delhi Police Vivek Bhagat Promotion: दिल्ली पुलिस के ACP (कनॉट प्लेस) विवेक भगत को सोमवार को अतिरिक्त DCP का प्रभार दिया गया। यह फैसला ऐसे समय हुआ है जब जंतर-मंतर पर CEC के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनके साथ 11 अन्य अधिकारियों को भी प्रमोशन/अतिरिक्त DCP का प्रभार दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसे नियमित आदेश बताते हुए कहा कि इसकी प्रक्रिया काफी पहले शुरू हो गई थी।

तीन महिला पत्रकारों ने लगाए आरोप

3 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन की कवरेज के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। एक पत्रकार ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के दौरान मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। जब उन्होंने ACP विवेक भगत से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कथित तौर पर उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया और उन्हें पीछे धकेला। दिल्ली पुलिस ने शिकायतें मिलने की पुष्टि करते हुए मामले को निष्पक्ष जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है।

FIR की मांग, विपक्ष ने उठाए सवाल

घटना के बाद स्वतंत्र पत्रकारों और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों ने संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन कर FIR दर्ज करने की मांग की। CJP ने भी भगत को मिले प्रभार पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। राहुल ने FIR दर्ज नहीं होने को पुलिस की जिम्मेदारी से जोड़ा, जबकि प्रियंका ने महिला पत्रकारों के आरोपों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रेस क्लब ने जताई चिंता

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने पत्रकारों के साथ पुलिस के व्यवहार पर ‘शॉक और निराशा’ जताई। संगठन ने कहा कि पत्रकारों को बिना डर अपना काम करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए और दिल्ली पुलिस को महिला पत्रकार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़े: हैदराबाद में ज्वेलरी शॉप से 7 करोड़ का सोना चोरी, 7 आरोपी फरार; दो की पहचान

Tanisha Verma

Recent Posts

हैदराबाद में ज्वेलरी शॉप से 7 करोड़ का सोना चोरी, 7 आरोपी फरार; दो की पहचान

Hyderabad: हैदराबाद के मेडिपल्ली इलाके में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे कैरेटलेन ज्वेलरी शॉप में…

1 hour ago

रामलीला और दशहरा के लिए दिल्ली पुलिस ने कसी कमर, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के खास इंतजाम

Delhi Ramlila Dussehra Security: श्री रामलीला महासंघ, दिल्ली के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के मुताबिक, राजधानी…

2 hours ago

बेमेतरा में 22 बंदरों की हत्या का दावा, जांच में अब तक नहीं हुई पुष्टि; मिले 2 कंकाल

Bemetara: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के देवगांव में बंदरों की मौत का मामला सामने आया…

2 hours ago

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट ने आयरलैंड के ऊपर घोषित की इमरजेंसी, 28 हजार फीट नीचे आया विमान

British Airways Flight BA295 Emergency: लंदन से अमेरिका के शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की…

2 hours ago

सिर्फ रेसिपी नहीं, किचन के इन कामों में भी काम आता है एयर फ्रायर, जानें आसान तरीके

Air Fryer Uses: एयर फ्रायर आज ज्यादातर किचन में इस्तेमाल होने वाला एक लोकप्रिय अप्लायंस…

2 hours ago

PM आवास के पास वायु सेना गोल्फ कोर्स की जमीन वापस लेगी सरकार? जानें क्या है पूरा मामला

Air Force Golf Course Land: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के पास स्थित भारतीय…

3 hours ago