Categories: Others

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर I.N.D.I.A ब्लॉक ने की संसद के विशेष सत्र की मांग, जानिए PM मोदी को चिट्ठी में क्या लिखा

INDIA Alliance Meeting : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों पर की गई ऑपरेशन सिंदूर' कार्रवाई को लेकर देश में लगातार राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो रही हैं. इसी सिलसिले में मंगलवार को विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में ब्लॉक के 16 प्रमुख विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर संसद का विशेष सत्र तत्काल बुलाने के लिए मांग की जानी चाहिए.

बता दें कि इस मांग को लेकर विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संयुक्त पत्र भी भेजा है. पत्र में कहा गया है कि जब सरकार पूरी दुनिया को इस ऑपरेशन की जानकारी दे रही है, तो संसद को इससे वंचित क्यों रखा गया है?

INDIA ब्लॉक की बैठक में ये दल रहे मौजूद

INDIA ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), सीपीआई (एम), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), सीपीआई, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके), केरल कांग्रेस, मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) और सीपीआई (एमएल) शामिल रहे. वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मुद्दे पर अलग से प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की बात कही है. हलांकि मीडिया सूत्रों के अनुसार वह भी विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग का समर्थन कर रही है.

नेताओं की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने बैठक को लेकर कहा कि हमने पहले भी सरकार और सेना को पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में पूरा समर्थन दिया है. अब जब सीजफायर की बात सामने आ रही है, तो जरूरी है कि संसद को इस पर विस्तृत जानकारी दी जाए. वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने सवाल उठाया कि आप पूरी दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर पर ब्रीफ कर रहे हैं, लेकिन संसद को नहीं. क्या यह लोकतंत्र के अनुकूल है? शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने तीखे शब्दों में कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के कहने पर युद्ध रोक सकते हैं, तो क्या विपक्ष के कहने पर संसद का विशेष सत्र नहीं बुला सकते? क्या हमें अब डोनाल्ड ट्रंप से कहकर संसद बुलवानी होगी?

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago