दुनिया

मैं कमरे में ही था जब… जयशंकर ने खोली ट्रंप के दावे की पोल, कहा- ट्रेड की वजह से नहीं रुकी भारत-पाक जंग

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि व्यापार की धमकी से भारत और पाकिस्तान की जंग रुकी है। जयशंकर ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर में अमेरिका के साथ ट्रेड का कोई संबंध नहीं था। अमेरिकी दौरे पर गए जयशंकर ने मंगलवार को न्यूजवीक मैगजीन के साथ इंटरव्यू में ये बात कही हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने क्या कहा

जयशंकर ने इंटरव्यू में कहा कि 9 मई की रात जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी, उस दौरान मैं भी उसी कमरे में था। वेंस ने चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान भारत पर बहुत बड़े हमले की प्लानिंग कर रहा है। पीएम मोदी ने जवाब दिया कि हमें इसकी परवाह नहीं है। हम हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

विदेश मंत्री ने कहा कि अगली सुबह यानी 10 मई को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पीएम मोदी को फोन किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीजफायर को लेकर बातचीत करने के लिए तैयार है। इसके बाद दोपहर में पाकिस्तान के DGMO मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने भारतीय DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई से फोन पर बात की और सीजफायर करने की रिक्वेस्ट की।

डोनाल्ड ट्रंप ने किया था अलग दावा

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने की सबसे पहली जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 10 मई को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर दी थी। इसके बाद कई मौकों पर ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने व्यापार रोकने की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान के बीच की जंग रुकवा दी। ट्रंप ने कहा कि ट्रेड की धमकी के बाद दोनों देश सीजफायर के लिए तुरंत मान गए।

यह भी पढ़ें-

ईरान की अमेरिका को 100GB ई-मेल बम फोड़ने की धमकी, एक अभिनेत्री से जुड़ा है मामला

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

12 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

12 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

14 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

15 hours ago