टेक

भारतीय रेलवे ने लॉन्च किया RailOne ऐप: टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस से लेकर मिलेंगी कई सुविधाएं

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए RailOne ऐप लॉन्च किया है, जिससे कि उनकी जर्नी को आसान और सुविधाजनक बनाया जा सके। यह ऐप यात्रियों को एक ही जगह पर कई सुविधाएं ऑफर करता है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेंटर ऑफर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम यानी CRIS के 40वें फाउंडेशन दिवस के मौके पर इस ऐप को लॉन्च किया है।

प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीद सकेंगे

इस ऐप की मदद से यात्री IRCTC रिजर्व, अनरिजर्व टिकट बुकिंग के साथ-साथ प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीद सकेंगे। साथ ही वो PNR स्टेटस और ट्रेन की इन्क्वायरी भी एस ऐप से पता कर पाएंगे। इस ऐप में न सिर्फ यात्रियों को कोच की लोकेशन, बल्कि रेल मदद ऐप के फीडबैक का ऑप्शन भी प्रोवाइड करवाएगा।

यात्रियों की जरूरतों का ध्यान

दरअसल, भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने इस ऐप को यात्रियों के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में डेवलप किया है। इसमें यात्रियों की सभी जरूरतों को शामिल किया गया है। ऐसे में एक ही जगह सभी सुविधाओं को शामिल करने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। लॉन्च किए गए RailOne ऐप को एंड्रॉयड और iPhone दोनों में डाउनलोड किया जा सकता है।

ऐप में मिलेंगी ये सुविधाएं

  1. रिजर्व और अनरिजर्व टिकट बुकिंग
  2. बुकिंग प्लेटफॉर्म टिकट
  3. ट्रेन इन्क्वायरी
  4. PNR स्टेटस चेक
  5. जर्नी प्लानिंग
  6. रेल मदद प्लेटफॉर्म की सभी सुविधाएं
  7. ट्रेन में खाना ऑर्डर करने की सुविधा
  8. सिंगल साइन-ऑन फीचर

इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि यह सिंगल साइन-ऑन फीचर के साथ लाया गया है। मतलब यूजर्स को अलग-अलग प्लेटफॉर्म जैसे RailConnect, Raill Madad, UTSonMobile या R-Wallet को इस्तेमाल करने के लिए अलग-अलग पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं होगी। इस ऐप में ये सभी प्लेटफॉर्म सिंक होंगे और बिना पासवर्ड डाले यूजर्स इन्हें इस्तेमाल कर पाएंगे। यूजर्स को सिर्फ mPIN या बायोमेट्रिक से लॉगइन करना होगा।

यह भी पढ़ें: भारत से तनाव के बीच UNSC का अध्यक्ष बना पाकिस्तान, कर सकता है ये हरकत

भारतीय रेलवे के यात्रियों को अभी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सुविधाएं मिलती हैं। जैसे प्लेटफॉर्म टिकट के लिए रेल कनेक्ट ऐप, खाना ऑर्डर करने के लिए IRCTC eCatering और फीड बैक के लिए Rail Madad ऐप, अनरिजर्व टिकट के लिए UTS और ट्रेन की इन्क्वायरी के लिए National Train Enquiry प्लेटफॉर्म पर विजिट करना होता है। यह नया ऐप यात्रियों को सभी सुविधाएं एक जगह पर ऑफर कर रहा है।

यह भी देखें: Bihar Waqf Act Controversy: Waqf कार्ड से किसे मिलेगा फायदा? बिहार चुनाव में नया पैंतरा!

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

11 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

11 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

12 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

12 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

12 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

12 hours ago