बिहार

अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे तेजस्वी! कांग्रेस बोली- अभी महागठबंधन में सीएम फेस तय नहीं

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गरम है। बीते दिनों राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने खुद को I.N.D.I.A गठबंधन की ओर सीएम का फेस घोषित कर दिया है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में मैं ही मुख्यमंत्री का चेहरा हूं। हमारे गठबंधन में इस बात को लेकर आम सहमति बन चुकी है।

तेजस्वी के इस ऐलान के 24 घंटे के अंदर ही कांग्रेस ने अलग बयान दे दिया है। बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री का उम्मीदवार न तो अभी एनडीए में तय हुआ है और नहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया में। तेजस्वी यादव के बयान से कन्नी काटते हुए राजेश कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन की प्राथमिकता किसी पद का उम्मीदवार तय करना नहीं, बीजेपी को परास्त करना है।

तेजस्वी ने क्यों दिया ऐसा बयान

बिहार के सियासी गलियारों में सवाल उठ रहे हैं जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को ही मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में जानकारी नहीं है तो फिर तेजस्वी यादव ने खुद से ही इतना बड़ा ऐलान कैसे कर दिया। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कहीं ये तेजस्वी यादव की कोई चाल तो नहीं है। तेजस्वी इंडिया गठबंधन के अपने साथी दलों को यह संदेश देना चाह रहे होंगे कि बिहार में उनके कमान संभाले बिना किसी की भी गाड़ी आगे नहीं बढ़ने वाली है।

तेजस्वी यादव का पूरा बयान

बता दें कि पिछले दिनों मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में मैं ही मुख्यमंत्री के चेहरा हूं। इंडिया गठबंधन में सीएम चेहरे को लेकर आम सहमति बन गई है। बिहार में इस बार हम लोगों की सरकार बनने वाली है। तेजस्वी ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेता सब चिंटू हैं। ये लोग सिर्फ नमाजवाद और मौलाना स्क्रिप्ट की ही बात करते हैं। हम इन लोगों को बिहार में जाति और धर्म की राजनीति नहीं करने देंगे।

यह भी पढ़ें-

7 घंटे अनुष्का के साथ बिताकर तेजप्रताप ने लालू-तेजस्वी को दिखाया ठेंगा? अब कैसे होगी पार्टी में वापसी

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

12 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

42 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago