दुनिया

भारत से तनाव के बीच UNSC का अध्यक्ष बना पाकिस्तान, कर सकता है ये हरकत

India-Pakistan: भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC की अध्यक्षता संभालनी शुरू कर दी है। जो कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में पाकिस्तान के दो साल के कार्यकाल का हिस्सा है। जनवरी 2025 में पाकिस्तान दो साल के कार्यकाल के लिए UNSC का अस्थायी सदस्य चुना गया था। पाकिस्तान को 193 में से 182 वोट मिले थे। UNSC की अध्यक्षता का यह पद मासिक आधार पर 15 सदस्यों के बीच बदलता रहता है।

वैश्विक मुद्दों पर सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा पाकिस्तान

सरकारी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान से संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान (India-Pakistan) के राजदूत आसिम इफ्तिखार अहमद ने कहा, ‘पाकिस्तान की अध्यक्षता पारदर्शी, समावेशी और उत्तरदायी होगी।’ अब जुलाई में राजदूत इफ्तिखार प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर सुरक्षा परिषद की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। उनका कहना है कि वह जटिल भू-राजनीतिक परिदृश्य, दुनिया में बढ़ती अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरों,बढ़ते संघर्षों और गहराते मानवीय संकटों से पूरी तरह अवगत हैं।

उच्चस्तरीय कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा पाक

जुलाई में अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान, पाकिस्तान बहुपक्षवाद और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान, संयुक्त राष्ट्र-इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) सहयोग पर दो उच्चस्तरीय कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा। उनका कहना है कि ये विषय बहुपक्षवाद, निवारक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने में क्षेत्रीय संगठनों के सहयोग जैसी प्राथमिकताओं को प्रतिबिंबित करते हैं।

यह भी पढ़ें: मीडिया को रुपए देकर खबरें चलवाईं…सोनम रघुवंशी के पिता के खुलासे से मचा हड़कंप

दरअसल, राजदूत इफ्तिखार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो से पहले ही मुलाकात कर जुलाई में सुरक्षा परिषद की कार्य योजना के बारे में जानकारी दे चुके हैं। पाकिस्तानी(India-Pakistan) राजदूत ने एक इंटरव्यू में कहा, “एक ऐसे देश के रूप में जिसने लगातार बातचीत और कूटनीति की वकालत की है, पाकिस्तान सुरक्षा परिषद के काम में सैद्धांतिक और संतुलित दृष्टिकोण लाता है। यह संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों में पाकिस्तान के योगदान पर आधारित होगा।” वहीं इससे पहले, पाकिस्तान 2012-13, 2003-04, 1993-94, 1983-84, 1976-77, 1968-69 और 1952-53 के दौरान सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य था।

यह भी देखें: Bihar Waqf Act Controversy: Waqf कार्ड से किसे मिलेगा फायदा? बिहार चुनाव में नया पैंतरा! | Top News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

9 minutes ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

3 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

3 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

3 hours ago