Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी मर्डर मामले में सोनम के पिता ने मीडिया के सामने एक ऐसी बात बोल दी जिसे सुनकर लोग दंग रह गए। सोनम के पिता देवी सिंह ने कहा कि उन्होंने मीडिया को पैसे देकर खबरें चलवाई थीं। इस दौरान वो अपनी बेटी सोनम को दोषी बताने बजाय मीडिया पर ही भड़क गए। सोनम के पिता ने किसी भी मीडियाकर्मी का नाम तो नहीं बताया, लेकिन हत्याकांड में जैसे ही सोनम आरोपी निकली तो मीडिया के प्रति उनका रुख बदल गया।
दरअसल,आज राजा रघुवंशी मर्डर केस के सिलसिले में कुछ मीडियाकर्मी सोनम के इंदौर वाले घर में पहुंचे थे। जहां सोनम के पिता देवी सिंह मीडिया वालों को देखते ही भड़क गए। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों को रुपए देने की बात करते हुए उनके मोबाइल को रिचार्ज करवाने की बात भी कही। पिता देवी सिंह ने कहा कि मैंने रुपए देकर खबरें भी चलवाई हैं। हालांकि, जब तक मीडिया उनके आसपास रहा, वो गुस्से में ही नजर आए। जबकि सोनम की मां ने मीडियावालों से जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इनकी तबीयत ठीक नहीं है।
बता दें, जब सोनम और राजा लापता थे तो सोनम (Sonam Raghuvanshi Case) के पिता रोजाना मीडिया के सामने आकर शिलॉन्ग सरकार और मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते थे। उनका कहना था कि सरकार मदद नहीं कर रही है,किसी बड़े या उद्योगपति की बेटी होती तो सरकार नहीं आर्मी उसे खोजने में उतर जाती। अब वही पिता मीडिया पर ही आरोप लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ईरान की अमेरिका को 100GB ई-मेल बम फोड़ने की धमकी, एक अभिनेत्री से जुड़ा है मामला
वहीं, दूसरी तरफ राजा रघुवंशी का परिवार मीडिया को सभी जानकारी दे रहा है। एक बात और सवाल खड़े करती है कि पूरे मामले में सोनम का भाई गोविंद भी मीडिया और पुलिस से दो अलग-अलग बातें करता नजर आ चुका है। पिता का भड़कना इस बात को सही साबित कर रहा है कि सोनम का परिवार पूरे मामले में कई महत्वपूर्ण बातें छुपा रहा है।
यह भी देखें: Bihar Election 2025: राजनीति में घुसा धर्म, Bihar में ‘Waqf’ बना सियासत का हथियार
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…