Salman Khan Gets Emotional
Salman Khan Gets Emotional: बॉलीवुड के महानायक धर्मेंद्र के 24 नवंबर को निधन की खबर ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिला दिया। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन से लेकर तमाम सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी, लेकिन सबसे ज्यादा टूटे नजर आए सलमान खान, जिनका रिश्ता धरम पाजी से बेहद खास रहा है। बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में जब सलमान ने मंच संभाला, तो दिवंगत सुपरस्टार को याद करते हुए उनकी आवाज भर आई और आंखें नम हो गईं।
ये हफ्ता मन्नतों, प्रार्थनाओं और आंसुओं के साथ गुजरा है। देश को बड़ा झटका लगा है, फैंस को सदमा लगा है, इंडस्ट्री हिल गई है। आप समझ रहे होंगे मैं किसकी बात कर रहा हूं…उनकी आत्मा को शांति मिले। काश इस हफ्ते मुझे वीकेंड का वार न करना पड़ता, लेकिन जिंदगी रुकती नहीं।” सलमान की यह बात सुनकर स्टेज पर सन्नाटा छा गया। दर्शकों ने पहली बार ‘भाईजान’ को इस तरह अंदर से टूटता देखा।
जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि सलमान, धर्मेंद्र को सिर्फ आदर्श नहीं बल्कि पिता समान मानते थे। कई बार सार्वजनिक मंच पर वह यह कह चुके हैं कि इंडस्ट्री में आने से पहले जिन तीन लोगों को वह फॉलो करते थे, उनमें सबसे ऊपर धरम पाजी थे। हाल ही में कतर में दबंग टूर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे फिटनेस प्रेरणा के बारे में पूछा गया, तो सलमान ने मुस्कुराकर कहा था “धरम जी मेरे पिता हैं… और बस यही काफी है।” सलमान ने यह भी बताया था कि वह उन्हें बेहद प्यार करते हैं और हमेशा उनकी लंबी उम्र की दुआ करते रहे।
नवंबर की शुरुआत में धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त सलमान, शाहरुख, गोविंदा सहित कई सितारे ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जानने आए थे। अगले ही दिन उनके निधन की अफवाहें फैल गई थीं, जिन्हें हेमा मालिनी और ईशा देओल ने खारिज किया था लेकिन अब 24 नवंबर को सत्य खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। सलमान का यह भावुक ट्रिब्यूट साफ दिखाता है कि धर्मेंद्र केवल इंडस्ट्री के ‘ही-मैन’ नहीं, बल्कि कई दिलों के बेहद करीब थे।
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…