क्रिकेट

100 से ज्यादा बांग्लादेशी पत्रकारों को T20 वर्ल्ड कप कवरेज के लिए ICC ने नहीं दी भारत आने की इजाज़त

Bangladesh Journalists Denied from T20 WC 2026 Accreditation: टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के बाहर होने से जुड़ा विवाद थम नहीं रहा है। अब बांग्लादेश के कई पत्रकारों ने दावा किया है कि आईसीसी ने टूर्नामेंट कवरेज के लिए किए गए आवेदन को आईसीसी ने खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने 130-150 पत्रकारों ने भारत में टूर्नामेंट कवरेज के लिए आवेदन किया था, जिस पर आईसीसी से अब तक अनुमति नहीं मिली है।

पहले मंजूरी बाद में आवेदन रद्द

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कुछ फोटो जर्नलिस्ट्स को पहले मंजूरी मिल गई थी, लेकिन बाद में उनकी एक्रिडिटेशन भी रद्द कर दी गई। बांग्लादेशी पत्रकार मीर फरीद ने बताया कि उन्हें 20 जनवरी को आईसीसी मीडिया विभाग से अप्रूवल ईमेल और वीजा सपोर्ट लेटर भेजा मिला था। हालांकि कुछ दिन बाद ही एक और ईमेल आया, जिसमें मेरा आवेदन खारिज कर दिया गया था।

150 आवेदन को मंजूरी नहीं

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की मीडिया कमेटी के चेयरमैन अमजद हुसैन ने इस बात की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, करीब 130 से 150 बांग्लादेशी पत्रकारों ने एक्रेडिटेशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी को भी मंजूरी नहीं मिली।

आईसीसी का अब तक नहीं आया बयान

फिलहाल आईसीसी के मीडिया विभाग की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इतना तय है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह विवाद और गहराता नजर आ रहा है। बांग्लादेश-आईसीसी विवाद अब सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मीडिया और पत्रकारिता तक भी पहुंच चुका है।

ये भी पढ़ें: ICC ने बांग्लादेश के रिप्लेसमेंट का किया एलान, टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को किया शामिल

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago