क्रिकेट

ICC के अल्टीमेटम से टूटी पाकिस्तान की अकड़, वर्ल्ड कप बहिष्कार की धमकी हवा में उड़ी

ICC Sanctions: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले क्रिकेट की राजनीति चरम पर पहुंच गई है। बांग्लादेश और पाकिस्तान की नाराजगी ने ICC को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, लेकिन जैसे ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कड़ा अल्टीमेटम दिया, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सारी हेकड़ी निकल गई।

दरअसल विवाद की शुरुआत तब हुई जब बांग्लादेश ने भारत में अपने मैच खेलने से इनकार करते हुए वेन्यू बदलने की मांग रखी। इस मुद्दे को पाकिस्तान ने खुलकर समर्थन दिया और हाइब्रिड मॉडल की वकालत करने लगा। जब आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला किया, तो पाकिस्तान ने भी वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दे डाली।

क्या लगाए थे आरोप

PCB प्रमुख मोहसिन नक़वी ने ICC पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया और तीखे बयान दिए। लेकिन इसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया कि अगर उसने वर्ल्ड कप से हटने की कोशिश की, तो उस पर बड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इनमें द्विपक्षीय सीरीज पर रोक, पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ियों को NOC न मिलना और एशिया कप से बाहर किया जाना शामिल था।

ICC के इस सख्त रुख के बाद पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया और अगले ही दिन वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया। साफ हो गया कि वर्ल्ड कप का बहिष्कार सिर्फ बयानबाजी थी, हकीकत नहीं।

20 टीमें लेंगी हिस्सा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 टीमें हिस्सा लेंगी और टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा। पाकिस्तान अपने सभी ग्रुप मुकाबले कोलंबो में खेलेगा, जिसमें 15 फरवरी को भारत से महामुकाबला भी शामिल है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर पाकिस्तान जवाब देता है या विवाद की आंच टीम के प्रदर्शन पर असर डालती है।

ये भी पढ़ें: Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, जब गुमनामी से निकले नायक, देश ने झुककर किया सलाम

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago