Rohini Acharya Tejashwi Clash
Rohini Acharya Tejashwi Clash: पटना में हुई राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक ने जहां पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की औपचारिक मुहर लगाई, वहीं इस फैसले के साथ ही लालू परिवार के भीतर सियासी भूचाल भी आ गया। तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद RJD में उनका कद और मजबूत हो गया, लेकिन यह फैसला लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को बिल्कुल रास नहीं आया।
तेजस्वी की ताजपोशी के तुरंत बाद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लगातार तीखे पोस्ट किए। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए तेजस्वी को “कठपुतली बने शहजादा” तक कह डाला। रोहिणी का आरोप है कि पार्टी की असली कमान अब ऐसे लोगों के हाथ में चली गई है, जो लालूवाद को कमजोर करने की साजिश के तहत भेजे गए हैं। उनके मुताबिक, पार्टी की मौजूदा बदहाली के लिए जिम्मेदार लोगों से सवाल होना चाहिए और जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
रोहिणी के बयान को तेज प्रताप यादव का समर्थन भी मिल गया। तेज प्रताप ने कहा कि अगर तेजस्वी को जिम्मेदारी मिली है, तो उन्हें उसका निर्वहन करना होगा और बहन का सवाल उठाना पूरी तरह जायज है। इससे साफ है कि RJD में सिर्फ संगठनात्मक नहीं, बल्कि पारिवारिक टकराव भी खुलकर सामने आ गया है।
हालांकि, पार्टी के भीतर हर स्वर विरोध का नहीं है। राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह पार्टी और बिहार के लिए खुशी का क्षण है। उन्होंने भरोसा जताया कि तेजस्वी के नेतृत्व में RJD मजबूती से आगे बढ़ेगी।
बैठक में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, संजय यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। तमाम आरोपों और पारिवारिक खींचतान के बीच तेजस्वी यादव अपने करीबी नेताओं के साथ बैठक में शामिल हुए और नेतृत्व पर भरोसा जताया गया।
अब सवाल यह है कि तेजस्वी की नई भूमिका RJD को मजबूती देगी या परिवार के भीतर उठे ये सवाल पार्टी के भविष्य पर भारी पड़ेंगे। RJD के भीतर चल रहा यह सियासी संग्राम आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रहा है।
ये भी पढ़ें: Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, जब गुमनामी से निकले नायक, देश ने झुककर किया सलाम
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…