ICICI Health Insurance Share Crash: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के शेयरों में 16 जुलाई को भारी गिरावट देखने को मिली। कमजोर जून तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 13 फीसदी तक टूट गए। कंपनी के मुनाफे में 46 फीसदी की गिरावट दर्ज होने से निवेशकों का भरोसा प्रभावित हुआ और शेयर पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया।
ICICI Lombard General Insurance ने 15 जुलाई को जून तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 46 फीसदी घटकर 403 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 747 करोड़ रुपये था। कंपनी के मुताबिक, मुनाफे में गिरावट की मुख्य वजह बढ़ते क्लेम और इंश्योरेंस कारोबार में आई कमजोरी रही।
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि जून तिमाही के प्रॉफिट पर फायर सेगमेंट में हुए दो बड़े नुकसान का असर पड़ा। इसके अलावा मोटर थर्ड पार्टी (TP) पोर्टफोलियो पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भी कमाई प्रभावित हुई। हालांकि, इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 6,813 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 6,083 करोड़ रुपये थी। वहीं, ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम बढ़कर 8,318 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
ICICI Lombard के कमजोर तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने भी अपने रुख में बदलाव किया है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर की रेटिंग घटाकर न्यूट्रल कर दी है और इसका टारगेट प्राइस 1,960 रुपये रखा है। वहीं, एम्के ने भी कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस करीब 10 फीसदी घटाकर 1,900 रुपये कर दिया है।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…