Breaking

अखिलेश यादव ने अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को दी सलाह, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील

Akhilesh Yadav Statement: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल गुरुवार को 19वें दिन में पहुंच गई। इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताते हुए अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को भाजपा सरकार से किसी तरह की सहानुभूति की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए।

अखिलेश बोले- अनशन में जीवन दांव पर न लगाएं

अखिलेश यादव ने सोनम वांगचुक से अपील की कि वे अनशन के जरिए अपने बहुमूल्य जीवन को खतरे में न डालें। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मां गंगा के संरक्षण के लिए अनशन पर बैठे जी.डी. अग्रवाल की मांगों पर भी भाजपा सरकार ने ध्यान नहीं दिया था और अंततः उन्होंने अपना जीवन खो दिया। अखिलेश ने कहा कि ऐसे अनुभवों से सीख लेते हुए वांगचुक को अपनी सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए।

'भाजपा से सहानुभूति की उम्मीद न करें'

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि सोनम वांगचुक और केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित आदिवासी-किसान आंदोलनकारियों को भाजपा से किसी भी तरह की सहानुभूति या संवेदनशीलता की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने वांगचुक से अनशन के जरिए अपने जीवन को जोखिम में न डालने की अपील की और कहा कि जब सभी आंदोलनों की ताकत एकजुट होगी, तब लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन संभव होगा।

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

12 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

42 minutes ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

2 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

3 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

3 hours ago