दुनिया

“अगर कोई फैसला लिया जाना है, तो हम लेंगे”, निमिषा की सजा पर अड़ा मृतक का भाई

Nimisha Priya: भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की सजा माफ होने के दावे पर अब तलाल अब्दो महदी के परिवार की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सजा माफी के दावे का खंडन करते हुए ग्रैंड मुफ्ती के दफ्तर की ओर से किए गए दावों का भी खंडन किया। तलाल के भाई ने निमिषा को सजा ए मौत दिए जाने की मांग की है। खबरें तो यह भी हैं कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी निमिषा की सजा माफ होने की खबरों का खंडन किया है। हालांकि, इस पर अभी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

‘हीरो जैसी झूठी धारणा बनाने के लिए आगे आते हैं उपदेशक’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाल के भाई अब्दुल फतेह ने कहा, ‘धर्म के नाम पर बात करने का दावा करने वाले कुछ उपदेशक हमारी कीमत पर खुद के लिए हीरो जैसी झूठी धारणा बनाने के लिए आगे आते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘तलाल का खून मोल भाव के बाजार में बिकने वाली कोई चीज नहीं बनेगा।’

ग्रैंड मुफ्ती के दावे पर प्रतिक्रिया

वहीं, ग्रैंड मुफ्ती के दफ्तर के दावे पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘उन्हें किसने अधिकार दिया, कब दिया और किस आधार पर दिया?’ इस दौरान तलाल के भाई ने जोर देते हुए कहा कि यमनी कानून के तहत मौत की सजा सिर्फ तभी माफ हो सकती है, जब पीड़ित का परिवार ब्लड मनी स्वीकार कर ले, जिसे अब तक स्वीकार नहीं किया गया है। अब्दुल फतेह ने कहा, ‘अगर कोई फैसला लिया जाना है, तो हम लेंगे।’

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले में शामिल सभी 3 हमलावर मारे गए…लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने की पुष्टि

दरअसल, निमिषा (Nimisha Priya) को पहले 16 मई को फांसी दी जानी थी, लेकिन बाद में यमन के अधिकारियों ने इसे टाल दिया था। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फतेह ने सजा में हो रही देरी पर भी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि परिवार ने सुलह और मध्यस्थता के सभी प्रयासों से इनकार कर दिया है।

यह भी देखें: Akhilesh Yadav Speech: संसद में सुरक्षा चूक पर गरजे Akhilesh Yadav, दिया कराची-लाहौर का उदाहरण |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

3 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

3 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

5 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

5 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

6 hours ago