उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में जलभराव से कार खराब, व्यापारी ने नगर निगम को भेजा 5 लाख का कानूनी नोटिस

Rain in Ghaziabad : शहर के एक कारोबारी, अमित किशोर, ने गाजियाबाद नगर निगम (Ghaziabad Municipal Corporation) के खिलाफ जलभराव के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। यह मामला तब सामने आया जब भारी बारिश के बाद सड़क पर हुए जलभराव में अमित की मर्सिडीज कार डूब गई, जिससे कार को गंभीर नुकसान पहुंचा। कार को नोएडा के सर्विस सेंटर ले जाया गया, जहां मरम्मत का खर्च 5 लाख रुपये आया।

आयुक्त को कानूनी नोटिस भेजा

अमित किशोर ने इस घटना के लिए नगर निगम की लापरवाही और नालियों की सफाई में कथित भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया है। उनका दावा है कि नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण जलभराव(Rain in Ghaziabad) की स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे उनकी कार को नुकसान हुआ। इस मामले में उन्होंने नगर आयुक्त को कानूनी नोटिस भेजकर 5 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की है।

लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया

यह पहला मौका है जब गाजियाबाद में किसी नागरिक ने नगर निगम को नालियों की सफाई में भ्रष्टाचार और लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कानूनी कदम उठाया है। अमित का कहना है कि यह नोटिस न केवल उनके नुकसान की भरपाई के लिए है, बल्कि शहर में जलभराव की समस्या को उजागर करने और प्रशासन को जवाबदेह बनाने का प्रयास भी है।

नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

गाजियाबाद में हर मानसून में जलभराव की समस्या आम है, और नालियों की सफाई के लिए आवंटित बजट के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा। अमित के इस कदम से अन्य नागरिकों को भी अपनी आवाज उठाने की प्रेरणा मिल सकती है। नगर निगम की ओर से अभी तक इस नोटिस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस मामले ने शहर में नालियों की सफाई और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह देखना बाकी है कि इस कानूनी नोटिस का नतीजा क्या निकलता है।

कपिल मेहरा-गाजियाबाद

ये भी पढ़े- गाजियाबाद को मिला नया कप्तान : कौन हैं तेजतर्रार आईएएस अफसर रविंद्र कुमार मंदर?

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

4 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

5 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

5 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

6 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

7 hours ago