जॉब एंड एजुकेशन

IGNOU Admission 2025: आगे बढ़ी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, जानें कब तक कर सकते है आवेदन

IGNOU Admission 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ( IGNOU) मुक्त ने अपने जुलाई 2025 सत्र के लिए पंजीकरण और पुन: पंजीकरण की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है, जिससे छात्रों को ओपन और डिस्टेंस (ODL) कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने हेतु अधिक समय मिल गया है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

IGNOU Admission 2025: कब तक कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवार अब आधिकारिक इग्नू पोर्टल के माध्यम से 31 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इग्नू ने शुरू में जुलाई 2025 में नए ओडीएल प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की थी, फिर इसे 15 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था और अब अपनी नवीनतम अधिसूचना में विश्वविद्यालय ने पुष्टि की है कि नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण दोनों के लिए नई समय सीमा 31 अगस्त 2025 है।

IGNOU Admission 2025: कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले अपने आपको रजिस्टर करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

विशेष रूप से, उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपने स्कैन किए हुए दस्तावेज जैसे पासपोर्ट आकार की तस्वीर, हस्ताक्षर की छवि और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज भी जमा करने होंगे। स्कैन किए गए दस्तावेज़ नीचे दिए गए विशिष्ट प्रारूप में होने चाहिए।

Kajal Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

26 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

47 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago