मनोरंजन

अबू धाबी में सजेगा IIFA Awards 2027 का मंच, सलमान खान-करीना कपूर होंगे शामिल

IIFA Awards 2027: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स के अगले संस्करण में एक बार फिर बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स का 27वां संस्करण 22-23 जनवरी 2027 को अबू धाबी में आयोजित होगा। दो दिन चलने वाले इस समारोह में सलमान खान, करीना कपूर खान, शाहिद कपूर, करण जौहर, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी और अली फजल समेत कई कलाकार, फिल्ममेकर और म्यूजिक आर्टिस्ट शामिल होंगे।

यास आइलैंड पर सजेगा IIFA का मंच

IIFA 2027 का आयोजन अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में 22-23 जनवरी को होगा। दो दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों की परफॉर्मेंस के साथ अवॉर्ड्स सेरेमनी भी होगी। 27वें संस्करण के टिकट 18 सितंबर को UAE समयानुसार सुबह 10 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। अबू धाबी में IIFA का यह चौथा आयोजन होगा, जिसे डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म अबू धाबी और मिराल के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाएगा।

25वें IIFA में ‘लापता लेडीज’ का रहा दबदबा

पिछला यानी 25वां IIFA अवॉर्ड्स समारोह 8 और 9 मार्च 2025 को जयपुर के JECC में आयोजित हुआ था। सिल्वर जुबली एडिशन के इस समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। अभिनेता कार्तिक आर्यन और फिल्ममेकर करण जौहर ने इवेंट को को-होस्ट किया था। समारोह में किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने 10 प्रमुख अवॉर्ड अपने नाम किए थे, जिनमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर जैसे पुरस्कार भी शामिल थे। समारोह में हिंदी सिनेमा से जुड़े कलाकारों, फिल्ममेकर्स और तकनीकी टीमों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

IIFA की शुरुआत से अब तक का सफर

IIFA अवॉर्ड्स की शुरुआत 2000 में लंदन के मिलेनियम डोम से हुई थी। पहला बेस्ट फिल्म अवॉर्ड ‘हम दिल दे चुके सनम’ को मिला था। इसके बाद IIFA का आयोजन भारत समेत कई देशों में हुआ। 2021 में कोरोना महामारी के कारण समारोह रद्द रहा और विजेताओं की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की गई। 2022 में अबू धाबी में समारोह हुआ। IIFA में बेस्ट फिल्म, डायरेक्टर, एक्टर, एक्ट्रेस, संगीत, तकनीकी और विशेष योगदान जैसी कई कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाते हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

14 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

16 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

16 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

16 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

16 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

17 hours ago