Sahil Wakode CCTV: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में परीक्षा केंद्र का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में घटना से पहले की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। इसमें साहिल परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। आरोप है कि वह प्रश्न पत्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल चैटजीपीटी पर अपलोड करने की कोशिश कर रहा था।
फुटेज के मुताबिक, परीक्षा हॉल में ड्यूटी पर तैनात प्रोफेसर सूर्य नारायण डूला की नजर साहिल पर पड़ी। प्रोफेसर उसके पास पहुंचे और मोबाइल देखने के बाद उसे सीट से उठने के लिए कहा। इसके बाद फुटेज में प्रोफेसर साहिल को परीक्षा हॉल से बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
घटना के कुछ समय बाद साहिल का शव उसके कमरे में मिला था। इसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने प्रोफेसर सूर्य नारायण डूला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया और एससी/एसटी एक्ट के तहत भी धाराएं लगाई गईं। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
साहिल के परिवार का आरोप है कि परीक्षा हॉल से बाहर ले जाने के बाद उसके साथ उत्पीड़न, अपमान और जातिगत भेदभाव किया गया। परिवार ने प्रोफेसर पर जातिगत टिप्पणी, मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने जैसे आरोप भी लगाए हैं। वहीं, संस्थान प्रशासन की ओर से कहा गया था कि छात्र को परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने के मामले में नियमों की जानकारी और सामान्य काउंसिलिंग दी गई थी। अब सामने आए CCTV फुटेज के बाद जांच एजेंसियां परीक्षा हॉल की घटनाओं और साहिल की मौत के बीच की कड़ियों की जांच कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: WION Summit में गजेंद्र शेखावत का बड़ा संदेश, बोले 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…
Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…
Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…
Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…
GBS Treatment: दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में डॉक्टरों ने गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से जूझ…
ICC T20 Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा T20 इंटरनेशनल रैंकिंग में पाकिस्तान के…