IMD Weather Alert: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कहीं मूसलाधार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है तो कहीं तेज आंधी और तूफान का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने आज बड़ा अलर्ट जारी करते हुए 15 राज्यों में भारी बारिश और 19 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में कई राज्यों में मौसम और ज्यादा सक्रिय हो सकता है। आखिर किन राज्यों पर है सबसे ज्यादा खतरा, कहां होगी भारी बारिश और किन इलाकों में तेज हवाएं बढ़ा सकती हैं परेशानी, आइए जानते हैं मौसम विभाग की ताजा चेतावनी।
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। तेज हवाओं के साथ होने वाली बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन बिजली गिरने और तेज झोंकों के कारण सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज देश के कई राज्यों में मौसम बेहद उग्र रूप ले सकता है। विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश, थंडरस्क्वॉल और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात प्रभावित होने की भी संभावना जताई गई है।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…