Akash Deep Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। आकाश दीप और अक्षिता राज शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। वाराणसी के एक होटल में आयोजित इस भव्य विवाह समारोह में परिवार, रिश्तेदारों और करीबी लोगों ने शिरकत की। बिहार के सासाराम से ताल्लुक रखने वाले इस जोड़े की शादी की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इससे पहले तिलक समारोह में भोजपुरी स्टार गुंजन सिंह और अभिनेत्री काजल राघवानी की मौजूदगी ने भी कार्यक्रम को खास बना दिया।
वाराणसी में आयोजित आकाश दीप और अक्षिता राज की शादी को खास बनाने के लिए वेन्यू को शिव मंदिर की थीम पर सजाया गया था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और मेहमानों को QR कोड स्कैन करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई। शादी की रस्में शुरू होने से पहले आकाश दीप शाम करीब 7:30 बजे अपने परिवार के साथ होटल पहुंचे, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह समारोह संपन्न हुआ।
आकाश दीप भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने भारत के लिए अब तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 35.78 की औसत से 28 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है, जो टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…