देश

लोकसभा में जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव मंजूर, स्पीकर ओम बिरला ने बनाई जांच कमेटी

Justice Yashwant Varma case : इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए एक जांच कमेटी गठित की है. जानकारी के अनुसार, इस प्रस्ताव पर कुल 146 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के नेता शामिल हैं.

प्रस्ताव पर कुल 146 सांसदों का हस्ताक्षर

स्पीकर ओम बिरला द्वारा गठित जांच कमेटी में सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालयों के एक-एक न्यायमूर्ति शामिल किए गए हैं. इसके अलावा, एक वरिष्ठ कानून विशेषज्ञ को भी कमेटी का हिस्सा बनाया गया है. कमेटी की रिपोर्ट आने तक महाभियोग प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा. इस जांच कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अरविंद कुमार, कर्नाटक हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट बीबी आचार्य और मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को शामिल किया गया है.

जस्टिस वर्मा के खिलाफ आरोप

महाभियोग प्रस्ताव लाने के पीछे की वजह जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास में मार्च 2023 में लगी आग है. दिल्ली में तब मौजूद जस्टिस वर्मा के घर में आग लगने के बाद जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तो वहां से चौंकाने वाली चीजें सामने आईं. जस्टिस वर्मा के स्टोर रूम से 500-500 रुपये के जले हुए नोटों के बंडल मिले थे, जो बोरे में रखे गए थे. इस घटना ने कई सवाल खड़े किए, और आरोप लगाया गया कि जस्टिस वर्मा के पास बड़ी मात्रा में नकद राशि थी, जो अवैध तरीके से जमा की गई थी.

ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi reaction: SC के फैसले पर राहुल गांधी बोले -ये बेजुबान कोई समस्या नहीं हैं…

हालांकि,जस्टिस वर्मा ने इस घटना के बाद सार्वजनिक रूप से बयान दिया था कि उनके घर या स्टोर में कोई नकदी नहीं थी और वे इस मामले में साजिश का शिकार हो रहे हैं.

जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर

इस विवाद के बाद, 28 मार्च 2023 को जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाईकोर्ट में कर दिया गया था. इस कदम से यह साफ हो गया था कि उच्च न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन पर कार्रवाई करने का फैसला किया.

महाभियोग प्रस्ताव की प्रक्रिया

महाभियोग प्रस्ताव किसी उच्च न्यायालय या सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाने के लिए लाया जा सकता है. इसे संसद के दोनों सदनों में से किसी एक में पेश किया जाता है. फिर इस प्रस्ताव की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाता है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जज, उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस और विधि विशेषज्ञों को शामिल किया जाता है.

लोकसभा स्पीकर की ओर से बनाई गई कमेटी अब इस मामले की गहन जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

7 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

7 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

9 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

9 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

10 hours ago