मनोरंजन

भारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान पहुंचे HC, आमिर खान ने राज ठाकरे से की मुलाकात

Imran Khan India Exit Notice: अभिनेता इमरान खान ने भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है। आमिर खान के भांजे इमरान ने बीत दिन बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करते हुए नोटिस को मनमाना, गैरकानूनी और असंवैधानिक बताया। इस बीच, रविवार को आमिर खान की मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात ने भी ध्यान खींचा। आपको बता दें कि इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इसके बाद मुंबई के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने इमरान को भारत छोड़ने का नोटिस भेजा था।

इमरान को FRRO का दूसरा नोटिस जारी

FRRO ने इमरान खान को दूसरा नोटिस भेजा है। इसमें पूछा गया है कि उनका ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड क्यों न रद्द किया जाए। इमरान को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इससे पहले जारी नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर से पहले भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था।

इमरान ने याचिका में इन बातों का किया जिक्र

इमरान खान ने अपनी याचिका में कहा कि मौजूदा कानूनों में OCI कार्डधारक को शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने नोटिस जारी करते समय न तो कोई वजह बताई और न ही समर्थन में दस्तावेज दिए। उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं मिला। याचिका में 10 अक्टूबर को पुलिस हिरासत में लिए जाने को गलत बताते हुए दावा किया गया कि यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन है। इमरान ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ कार्रवाई एक राजनीतिक दल के नेता की शिकायत के बाद की गई।

राज ठाकरे से मिले आमिर खान

इमरान खान के भारत छोड़ने के नोटिस को लेकर कानूनी लड़ाई के बीच उनके मामा और अभिनेता आमिर खान ने रविवार को मुंबई में राज ठाकरे से मुलाकात की। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख के आवास पर हुई इस मुलाकात के एजेंडे को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इमरान के मामले के बीच इस मुलाकात ने ध्यान खींचा है।

ये भी पढ़ें: इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर भड़कीं किरण राव, फैसले पर जताई नाराजगी

Sunil Gupta

Recent Posts

ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम की धमकी, बुल्गारिया में की गई आपात लैंडिंग; 57 पैसेंजर थे सवार

Austria Flight Bomb Threat: इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट में बम…

33 minutes ago

ट्रेन में स्पीकर पर गाना बजाना पड़ेगा महंगा, उल्लंघन पर ₹1,000 जुर्माने से लेकर जेल तक की होगी सजा

Indian Railways Rules: ट्रेन में सफर के दौरान फोन पर तेज आवाज में गाने सुनना…

55 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की दमदार शुरुआत, आर्चरी में रिकॉर्ड तो जूडो में मेडल पक्का

Asian Para Games 2026: एशियन गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद अब पैरा…

1 hour ago

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Banke Bihari Temple Fight: वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे…

2 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का आया रिएक्शन, कहा- जेलेंस्की का देश बर्बाद हो चुका है, पुरुषों की कमी है; अब युद्ध खत्म हो

Trump on Russia Ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति…

3 hours ago

सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष की जमानत के बीच मजिस्ट्रेट को मिली धमकी, FIR दर्ज

CJP leaders bail case: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका…

3 hours ago