Categories: Others

नोएडा में सनसनीखेज वारदात : छात्रा को दोस्त ने मारपीट कर पहली मंजिल से फेंका, हालत गंभीर

Crime in Noida : उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक कॉलेज छात्रा को उसके परिचित युवक द्वारा मारपीट करने के बाद पहली मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप लगाया गया है। इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

ये है पूरा मामला

मामले की जानकारी देते हुए थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि आंबेडकर नगर निवासी जयप्रकाश ने अपनी बेटी के साथ हुई घटना को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जयप्रकाश की 21 वर्षीय बेटी नेहा प्रजापति एनआईएमटी कॉलेज में फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रम की अंतिम वर्ष की छात्रा है। जयप्रकाश के मुताबिक, 29 जुलाई की रात करीब 8 बजे नेहा अपने दोस्त शोएब से मिलने के लिए हल्द्वानी गांव स्थित नसीम अपार्टमेंट गई थी। शिकायत में कहा गया है कि मुलाकात के दौरान नेहा के मोबाइल पर एक संदेश आया, जिसे देखकर शोएब भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान शोएब ने नेहा के साथ बुरी तरह मारपीट की और फिर गुस्से में आकर उसे इमारत की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया।

लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी

नीचे गिरने से नेहा को सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। घायल नेहा को तुरंत शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी पर जानलेवा हमला करने और उनकी बेटी को मारने की नीयत से धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी शोएब की तलाश में जुट गई है। इस सनसनीखेज वारदात ने क्षेत्र में लोगों को झकझोर कर रख दिया है। कॉलेजों और छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – नोएडा में तेज रफ्तार का कहर : XUV 500 ने मारी मंदिर और वाहनों को टक्कर, कई लोग घायल

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago