Categories: देश

ओडिशा में 2 दलितों का आधा सिर मुंडवा कर खिलाई घास, राहुल गांधी बोले-संविधान पर मत करो हमला

भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजाम जिले में गो तस्करी के शक में दो दलित युवकों के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई है। युवकों का आधा सिर मुंडवाया गया फिर उन्हें घुटने के बल पर रेंगने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें घास खाने और नाले का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है।

पिलाया नाले का पानी

पुलिस के मुताबिक सिंगीपुर गांव के निवासी बाबूला नायक और बुलू नायक हरिपुर से दो गाय और एक बछड़ा लेकर अपने गांव जा रहे थे। खारीगुमा गांव में गौरक्षकों ने उन्हें रोक लिया। उनसे 30 हजार रुपए मांगे गए। जब ​​उन्होंने देने से मना किया तो उनकी पिटाई की गई। उन्हें सैलून ले जाया गया और उनके आधे सिर मुंडवा दिए गए। उन्हें घुटनों के बल एक किलोमीटर तक घिसटने के लिए मजबूर किया गया। उन्हें घास खिलाया गया। उन्हें नाले का पानी पिलाया गया।

संविधान पर हमला

राहुल गाँधी ने घटना का वीडियो सामने आने के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा- ओडिशा में दो दलित युवकों को घुटनों पर चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने पर मजबूर करना सिर्फ़ अमानवीय नहीं, बल्कि मनुवादी सोच की बर्बरता है। ये घटना उन लोगों के लिए आईना है जो कहते हैं कि जाति अब मुद्दा नहीं रही।दलितों की गरिमा को रौंदने वाली हर घटना, बाबा साहेब के संविधान पर हमला है - बराबरी, न्याय और मानवता के ख़िलाफ़ साज़िश है।

मनुस्मृति से नहीं चलेगा देश

राहुल आगे लिखते हैं कि भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं क्योंकि उनकी राजनीति ही नफ़रत और ऊँच-नीच पर टिकी है। विशेषकर ओडिशा में SC, ST और महिलाओं के ख़िलाफ़ अत्याचार चिंताजनक रूप से बढ़े हैं। दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार कर कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए। देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

2 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

2 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

3 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

4 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

4 hours ago