Categories: देश

यूपी में गैर ब्राह्मण कथावाचक को पीटा, चोटी काटकर मुंडवाया सिर, महिला के पैरों पर रगड़वाई नाक

लखनऊ। यूपी के इटावा में एक गैर ब्राह्मण कथावाचक के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। कथावाचक ने आरोप लगाया है कि उनकी चोटी काटकर सिर मुंडवा दिया गया। इतना ही नहीं इसके बाद महिला के पैर पर नाक रगड़वाई गई। कथावाचक के साथी के साथ भी मारपीट कर सिर मुंडवाया गया है। लोगों ने हारमोनियम तक तोड़ दी। आरोपियों का कहना है कि ब्राह्मणों के गांव में भागवत कथा कहने की हिम्मत कहां से हुई?

4 लोग गिरफ्तार

यह घटना 22 जून को हुई है। अब इसका वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग कथावाचक मुकुटमणि यादव और उनके साथी के साथ मारपीट कर रहे हैं। मामल बकेवर थाना के दादरपुर गांव का बताया जा रहा। कथावाचक ने आरोप लगाया है कि यादव समाज से होने के कारण उनके साथ मारपीट की गई है। मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये है पूरी घटना

कथा वाचक मुकुट मणि यादव कानपुर के बताए जाते हैं। वो संत सिंह यादव और श्याम कठेरिया बकेवर के साथ मिलकर भागवत कथा का पाठ करते हैं। मुकुट मणि सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दादरपुर गांव के पप्पू बाबा के यहां 21 से 27 जून तक भागवत कथा करनी थी। पहले दिन शाम में भोजन करने के दौरान पप्पू बाबा ने मुझसे मेरी जाति पूछी। जब मैंने उन्हें कहा कि यादव हूं तो दलित होने का आरोप लगाया। मुझसे कहा कि ब्राह्मणों के गांव में भागवत कथा करने की हिम्मत कैसे हुई?

छीन लिए पैसे

मुकुटमणि यादव आगे बताते हैं कि पप्पू बाबा के साथ अन्य लोगों ने मुझे लात-घूसे, जूते और चप्पलों से बहुत मारा। महिलाओं और पुरुषों के पैर पर सिर रखकर माफी मंगवाई। 25 हजार रुपए और एक सोने की चेन भी छीन ली गई। इस घटना से यूपी में बवाल हो गया है। समाजवादी पार्टी हमलावर हो गई है।

आंदोलन करेंगे अखिलेश

अखिलेश यादव ने घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है–हमारा संविधान जातिगत भेदभाव की अनुमति नहीं देता है, ये व्यक्ति की गरिमा और प्रतिष्ठा से जीवन जीने के मौलिक अधिकार के विरुध्द किया गया अपराध है। सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी हो और यथोचित धाराओं में मुक़दमा दर्ज़ किया जाए।

अगर आगामी 3 दिनों में कड़ी कार्रवाई नही हुई तो हम ‘पीडीए के मान-सम्मान की रक्षा’ के एक बड़े आंदोलन का आह्वान कर देंगे। पीडीए के मान से बढ़कर कुछ नहीं!

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

3 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

3 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

4 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

4 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

5 hours ago