Breaking

Monsoon session of Parliament : पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया भारत की ताकत, विपक्ष ने घेरने की बनाई रणनीति

Monsoon session 2025 : संसद का मानसून सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है, जो 21 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की वीरता और सफलता की सराहना की है। यह मानसून सत्र भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, जहां राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर घरेलू नीतियों तक के विषयों पर गहन चर्चा होने की उम्मीद है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोले पीएम मोदी, विपक्ष तैयार सरकार को घेरने

सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस होने के आसार हैं। विपक्षी दलों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे ऑपरेशन सिंदूर के अलावा बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर भी सवाल उठाएंगे। इंडिया गठबंधन का कहना है कि प्रधानमंत्री को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम संबंधी दावों और बिहार की मतदाता सूची के मुद्दे पर भी जवाब देना चाहिए।

सत्र की अवधि और स्थगन

यह मानसून सत्र 12 अगस्त से 18 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के कारण स्थगित रहेगा। इस दौरान सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने की संभावना है।

विपक्षी दल निम्नलिखित मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं:
– अहमदाबाद विमान हादसा
– ट्रंप का सीजफायर संबंधी दावा
– पहलगाम आतंकी हमला
– बिहार में SIR की स्थिति
– ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तृत चर्चा
– भारत की विदेश नीति

सरकार की तैयारी

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आश्वासन दिया है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों पर जब भी चर्चा होगी, सरकार उचित जवाब देगी। हालांकि सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री द्वारा संसद में इन मुद्दों पर स्वयं जवाब देने की संभावना कम बताई जा रही है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

15 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

16 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

17 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

19 hours ago