Annabelle Doll
Annabelle Doll: यह चौंकाने वाली घटना अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के गेटिसबर्ग इलाके में हुई। यहां पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा “डेविल्स ऑन द रन टूर” में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस टूर का आयोजन घोस्टली इमेजेस ऑफ गेटिसबर्ग टूर्स नाम की संस्था ने किया था।
डैन रिवेरा, 54 साल के थे और अमेरिका के जाने-माने पैरानॉर्मल एक्सपर्ट माने जाते थे। वे New England Society for Psychic Research (NESPR) के सीनियर लीड इन्वेस्टिगेटर थे और अमेरिकी सेना में भी अपनी सेवा दे चुके थे। पिछले 10 सालों से वो भूत-प्रेत और रहस्यमयी घटनाओं की जांच कर रहे थे।
डैन उस समय एनाबेल नाम की मशहूर डरावनी गुड़िया के साथ टूर पर थे। यह वही गुड़िया है जिसे 1970 में कनेक्टिकट की एक नर्सिंग छात्रा को तोहफे में मिला था। तब से इस गुड़िया से जुड़ी कई खौफनाक घटनाएं सामने आई हैं।
लोगों का कहना है कि एनाबेल अपने आप चलती है, लोगों को डराती है, और कई बार खतरनाक घटनाएं करती है। कुछ रिपोर्ट्स के हिसाब से इसने एक पुलिस अफसर पर हमला किया और एक पादरी की कार का एक्सीडेंट करवा दिया माना जाता है कि इसमें किसी बच्ची की नहीं बल्कि एक दुष्ट आत्मा की मौजूदगी है।
कार्यक्रम के दौरान डैन अचानक बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें CPR देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं बच पाए। उनकी मौत कैसे हुई, इसका कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है।
डैन रिवेरा की अचानक मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है। क्या ये सिर्फ एक हादसा था या एनाबेल गुड़िया की ताकत का असर? यह अभी तक एक रहस्य बना हुआ है और इसने पैरानॉर्मल दुनिया को फिर से स्सपेंस में ला दिया है।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…