Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर से एक खबर सामने आई है। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया है। यह हादसा कटरा के पास बाणगंगा क्षेत्र में हुआ, जहां हजारों श्रद्धालु रोज दर्शन के लिए जाते हैं। आइए जानिए पूरी अपडेट
आज सुबह लगभग 8 बजे, बाणगंगा के पास पुराने यात्रा मार्ग पर अचानक पहाड़ से भारी मलबा और पत्थर गिरने लगे। तेज बारिश की वजह से अचानक लैंडस्लाइड हुआ, जिससे वहां मौजूद कई श्रद्धालु मलबे में फंस गए।
भूस्खलन के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। जो श्रद्धालु वहां मौजूद थे, वो डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग चोटिल भी हुए। कुछ श्रद्धालु ट्रैक के किनारे बने शेड के नीचे थे, जो पूरी तरह टूट गया।
जैसे ही हादसा हुआ, वहां मौजूद पिट्ठू, पालकी वाले, पुलिस और श्राइन बोर्ड के कर्मचारी तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कई लोगों को मलबे से निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया।
यह मार्ग वैष्णो देवी यात्रा का पुराना और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला रास्ता है। हादसे के बाद अस्थायी रूप से यात्रा रोक दी गई है, ताकि आगे और कोई नुकसान न हो। गनीमत यह रही कि समय रहते कार्य शुरू हो गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
अब तक सरकारी बयान नहीं आया है, लेकिन राहत कार्य जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे पहाड़ से मलबा गिरा और लोगों में दहशत फैल गई। ये हादसा एक बड़ी चेतावनी है कि बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय बेहद सतर्क रहना चाहिए। समय पर राहत कार्य शुरू हो जाने से एक बड़ी त्रासदी टल गई।
यह भी पढ़ें: 21 जुलाई 2025 राशिफल: कन्या, धनु और मीन को मिलेगा पैसा और फायदा, बाकी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा?
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…