जम्मू कश्मीर

जम्मू में भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, अस्थायी रूप से रोकी गई यात्रा

Vaishno Devi Landslide : जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को भारी बारिश के बीच भूस्खलन हुआ,जिससे यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई. यह हादसा अर्धकुवारी क्षेत्र के पास हुआ,जहां हजारों श्रद्धालु हर दिन माँ वैष्णो देवी के दरबार के दर्शन करने के लिए यात्रा करते हैं. भूस्खलन के साथ ही पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर ट्रैक पर गिरने से कई श्रद्धालु घायल हो सकते हैं.

हादसे के तुरंत बाद श्राइन बोर्ड और सुरक्षा बलों ने राहत कार्य शुरू कर दिया और घायल श्रद्धालुओं को कटरा स्थित अस्पताल भेजने का कार्य तेजी से किया गया. राहत कार्यों में एनडीआरएफ की टीमें भी शामिल हैं और ट्रैक पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है.

यात्रा पर अस्थायी रोक

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए,माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. अर्धकुवारी से भवन तक के मार्ग को बंद कर दिया गया है और निचले ट्रैक से भी श्रद्धालुओं की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है. वर्तमान में यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थलों पर ठहराया जा रहा है, ताकि वे जोखिम से बच सकें.

भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

पिछले 48 घंटों से जम्मू और कश्मीर में लगातार भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने अगले पांच घंटे के लिए जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. कटरा, जम्मू, सांबा, रीासी, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है. खासकर लिद्दर (पहलवागाम) में बादल फटने की घटनाएं भी सामने आई हैं.

तवी नदी उफान पर

उधमपुर में तवी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच चुका है, और यह 2014 की बाढ़ के स्तर को भी पार कर चुका है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में नदी का पानी जम्मू शहर में और 7–10 फीट तक बढ़ सकता है.

प्रशासन ने जारी किया बाढ़ अलर्ट

जम्मू के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे जम्मू संभाग में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है. उन्होंने जनता से अपील की है कि वे नदियों और नालों के पास न जाएं और प्रशासन के संपर्क में रहें.

मुख्यमंत्री का निर्देश

राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए श्रीनगर से जम्मू जाने का निर्णय लिया है. उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों को राहत कार्यों को तेज करने और आवश्यक फंड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा बलों की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय हैं, और राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

10 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

36 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago