Terrorist Musa Encounter: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी मूसा के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, यूसमर्ग के कोराग इलाके में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया था।
कश्मीर स्थित चिनार कोर ने शुरुआती तौर पर मारे गए आतंकी की पहचान सार्वजनिक नहीं की थी। बाद में अधिकारियों ने उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ ‘मूसा’ के रूप में की। भारतीय सेना ने बताया कि सेना ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कोराग, यूसमर्ग इलाके में अभियान शुरू किया था। इसी दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
सेना के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी और जवानों ने आतंकियों को चुनौती दी। इसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। अभियान अभी जारी है और वन क्षेत्र दूधपथरी में हुई मुठभेड़ के दौरान सुलेमान शाह उर्फ ‘मूसा’ के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
सेना के मुताबिक, मूसा कई वर्षों से पीर पंजाल पर्वतमाला के दोनों ओर हुए कई हमलों में शामिल रहा था और सुरक्षाबलों की वांटेड सूची में था। अधिकारियों के अनुसार, वह इस महीने की शुरुआत में यूसमर्ग की पहाड़ियों में हुई मुठभेड़ के दौरान बच निकला था। उस दौरान उसके करीबी सहयोगी यासिर के मारे जाने की जानकारी दी गई थी। अधिकारियों ने मूसा के मारे जाने को लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ अभियान में अहम सफलता बताया है।
ये भी पढ़ें: उधमपुर में रातभर चला ‘ऑपरेशन’, सुबह मिली बड़ी कामयाबी; 2 आतंकी ढेर
Milan Pradhan interim bail: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट…
Meerut: मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में जिला जज की अदालत ने मुस्कान रस्तोगी…
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष को हिंदू धर्म में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त…
Bengaluru auto driver fight: बेंगलुरु के HSR लेआउट में राइड कैंसिल करने और किराए को…
DU students protest: आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की…
Modi Cabinet Decisions 2027-28: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में…