Ram Mandir Donation Theft: चार्जशीट में अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे की रकम में चोरी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने अकेले ही एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम पार की। खास बात यह है कि वह पहले राम मंदिर ट्रस्ट के साथ गणना कार्य में जुड़ा था और बाद में बैंक की ओर से नियुक्त एजेंसी के एजेंट के तौर पर भी गणना कक्ष में काम करता रहा। हालांकि, मंदिर में कुल कितने करोड़ रुपये की चोरी हुई, इसका पूरा हिसाब अब तक सामने नहीं आया है।
पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, अनुकल्प मिश्रा के पास से मिली चल-अचल संपत्ति की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से कुछ कम है। हालांकि, बीते दो वर्षों में उसने कितनी रकम खर्च की, इसका स्पष्ट ब्योरा सामने नहीं आया है। पुलिस के जुटाए साक्ष्यों के आधार पर अनुमान है कि उसने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम पर हाथ साफ किया। जांच में यह भी सामने आया कि उसने कौशलपुरी कॉलोनी में अपने पिता रवीन्द्र मिश्रा के नाम पर एक मकान खरीदा था।
चार्जशीट के मुताबिक, अनुकल्प मिश्रा ने कौशलपुरी कॉलोनी का मकान वंदना द्विवेदी से करीब 55 लाख रुपये में रजिस्ट्री कराया था। इस रकम का भुगतान दो बार में किया गया। पहली बार 29.5 लाख रुपये बैंक के जरिए वंदना द्विवेदी को ट्रांसफर किए गए, जबकि दूसरी बार 25 लाख रुपये नकद दिए गए। वंदना द्विवेदी ने शपथ पत्र में बयान दर्ज कराया कि मकान की रकम में 50 हजार रुपये अभी बकाया हैं।
चढ़ावा चोरी के आरोपी अनुकल्प मिश्रा के राम मंदिर से जुड़ने के बाद उसके रहन-सहन में बदलाव की चर्चा गांव में होने लगी थी। बताया जाता है कि उसने गांव में अपनी पकड़ और प्रभाव बढ़ाने के लिए काफी पैसा खर्च किया और युवकों को प्रभावित करने की कोशिश की। उसने गांव में भव्य रामकथा का आयोजन कराया, जिसमें राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ संतों और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चोरी केस में बड़ा खुलासा! CCTV में कैद हुईं 105 घटनाएं, SIT की रिपोर्ट SC में
Premanand Maharaj Ashram Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक शरण दुलारी की…
Flydubai FZ1073 Terror Attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट में…
Kanpur digital arrest scam: कानपुर में खुद को CBI और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर…
Flydubai FZ1073 Indian Pilot: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में…
केंद्र सरकार ने रबी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य…
Milan Pradhan interim bail: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट…
View Comments