Ram Mandir Theft Case SIT Report: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। अयोध्या मंदिर में हुई कथित हेराफेरी की जांच कर रही SIT ने शीर्ष अदालत में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल की जाएगी। जांच में चांदी और कीमती सामान का हिसाब सही मिला है, लेकिन काउंटिंग रूम से नकदी हटाने की हेराफेरी सामने आई है। इसी मामले में अयोध्या की विशेष अदालत ने सोमवार को तीन आरोपियों की जमानत याचिका भी खारिज कर दी।
CCTV में 105 घटनाएं रिकॉर्ड
एसआईटी के मुताबिक, राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की 105 घटनाएं CCTV में रिकॉर्ड हुई हैं। जांच से जुड़े सबूतों और मौजूदा स्थिति की जानकारी सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को दी गई है। फिलहाल रिपोर्ट की कॉपी याचिकाकर्ताओं को नहीं सौंपी गई है।
90 दिन बाद आरोपियों के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के 90 दिन 25 सितंबर को पूरे होंगे, इसलिए इससे पहले या इसी दिन चार्जशीट दाखिल की जाएगी। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट रिकॉर्ड पर ले ली।
चांदी और कीमती सामान का हिसाब दुरुस्त
SIT की जांच में चांदी की ईंटों और कीमती उपहारों के हिसाब में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। 200 किलो और 38.288 किलो चांदी की ईंटें, चांदी का हार, चरण पादुका और रामचरितमानस से जुड़े दान सुरक्षित मिले। TCS रिकॉर्ड के जरिए 803 कीमती वस्तुओं की रसीदें सत्यापित हुईं, जबकि बिना रसीद की 86 वस्तुओं की भी पहचान कर लॉकर में जांच की गई। करीब 944.411 किलो चांदी को पिघलाने के लिए SPMCIL भेजे जाने के रिकॉर्ड भी सही पाए गए।
ये भी पढ़ें: जितेंद्र मिश्रा आज संभालेंगे राम मंदिर CEO का पद, इन कामों पर होगा फोकस
राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती करने वालों की बदली यूनिफॉर्म, सामने आए नए नियम

