Thursday, Sep 24

होम = Breaking = उधमपुर में रातभर चला ‘ऑपरेशन’, सुबह मिली बड़ी कामयाबी; 2 आतंकी ढेर

उधमपुर में रातभर चला ‘ऑपरेशन’, सुबह मिली बड़ी कामयाबी; 2 आतंकी ढेर

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मी के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रातभर चली मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मजालता इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। मारे गए आतंकियों के जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की आशंका है, हालांकि उनकी पहचान और संगठन से संबंध की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

रात 9 बजे शुरू हुआ तलाशी अभियान

अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि संदिग्ध आतंकियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद बुधवार रात करीब 9 बजे सेना, पुलिस और CRPF ने मजालता के दूर-दराज के ब्रटेल सोन और खुब्बन इलाकों में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के कुछ ही देर बाद जंगल से गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध ठिकाने को निशाना बनाकर कार्रवाई की थी।

आतंकियों के पास से हथियार-गोला बारूद बरामद

इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय राइफल्स, पैरा (विशेष बल) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया। कार्रवाई के दौरान आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले 5 सितंबर को उधमपुर में ही लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर यासिर मारा गया था। वह लश्कर के सुलेमान मूसा गुट से जुड़ा बताया गया था। वहीं, 15 सितंबर को राजौरी पुलिस ने पीर पंजाल इलाके में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर नेटवर्क का भी खुलासा किया था।