Big News

जल और पर्यावरण संरक्षण को शिक्षा का हिस्सा बनाना जरूरी : डॉ. सुनील दधीच

Gyanodaya Conclave : शिक्षा विभाग के विशेषाधिकारी और कृषि प्रोफेसर डॉ. सुनील दधीच ने कहा कि अगर हम शिक्षा की बात करें और उसमें पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण की चर्चा न हो, तो वह अधूरी रहती है। आज के समय में युवाओं को इन दोनों विषयों के महत्व को समझाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जल और पर्यावरण कोई अलग विषय नहीं हैं, बल्कि ये हमारे चारों ओर मौजूद हैं और जीवन का आधार हैं। लेकिन उपभोक्तावादी संस्कृति की ओर बढ़ते हुए हम अपने परंपरागत जल स्रोतों को भूल गए हैं। नतीजा यह है कि पानी का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

डॉ. दधीच ने बताया कि राजस्थान देश के कुल क्षेत्रफल का लगभग 10 प्रतिशत है, लेकिन यहां केवल 1 प्रतिशत जल ही उपलब्ध है। जनसंख्या साढ़े पाँच करोड़ से ज्यादा है, ऐसे में पानी का दुरुपयोग भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण हम जल के साथ-साथ पक्षियों और पशु-पक्षियों के संरक्षण में भी पीछे रह गए हैं। उन्होंने गिद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि नई पीढ़ी ने इसे शायद देखा भी नहीं होगा, जबकि कभी यह हमारे वातावरण का हिस्सा हुआ करता था।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रमों में पर्यावरण और जल संरक्षण से जुड़ी जानकारी को और विस्तार से शामिल किया जाना चाहिए। विज्ञान के विषय में पशु-पक्षियों और पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी जरूर दी जाती है, लेकिन इसे और गहराई से पढ़ाना समय की मांग है।

डॉ. दधीच ने कहा कि अगर बच्चों को बचपन से ही जल और पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा दी जाए, तो आने वाली पीढ़ियाँ प्रकृति को संजोने और बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

Anil

Recent Posts

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

19 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

57 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago